{"_id":"6936a6ad359a075c91027e53","slug":"does-navjot-singh-sidhu-want-to-become-the-chief-minister-of-punjab-listen-to-his-wife-s-big-statement-2025-12-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिंह सिद्धू बनना चाहते हैं पंजाब का सीएम?, पत्नी का बड़ा बयान, सुनिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिंह सिद्धू बनना चाहते हैं पंजाब का सीएम?, पत्नी का बड़ा बयान, सुनिए
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले नेता नवजोत सिंह सिद्धधू की फिर से राजनीति में सक्रिय होने की बात को लेकर चर्चा तेज हो रही है। हालांकि इस बात में भी कोई दोहराई नहीं कि इन बातों को हवा खुद उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने ही दी हैं। शनिवार को नवजोत कौर सिद्धू ने सिद्धू के राजनीति में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी में चल रहे गुटबाजी की राजनीति को भी उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करती है, तो वे दोबारा सक्रिय राजनीति में लौट आएंगे। बता दें कि नवजोत कौर ने यह बात तब कही जब वे शनिवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं। कौर ने आरोप लगाया कि पंजाब कांग्रेस में अभी भी जबर्दस्त अंदरूनी खींचतान चल रही है। उनके अनुसार, पार्टी के भीतर पहले से ही पांच नेता मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं और वे नहीं चाहते कि सिद्धू आगे बढ़ें। नवजोत कौर ने आगे कांग्रेस पार्टी पर ही हमला करते हुए कहा कि उनके परिवार के पास किसी पार्टी को देने के लिए पैसा नहीं है, लेकिन वे पंजाब को सोने की चिड़िया जैसा राज्य बना सकते हैं। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि हमारे पास 500 करोड़ रुपए नहीं हैं कि हम मुख्यमंत्री की कुर्सी खरीद लें। जिसने 500 करोड़ की सूटकेस दे दी, वही मुख्यमंत्री बन जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।