{"_id":"69bbb1a054fb25e7af0e3f46","slug":"chandigarh-sector-9-murder-second-firing-in-24-hours-property-dealer-shot-dead-gangster-connection-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ सेक्टर-9 मर्डर: 24 घंटे में दूसरी फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से हत्या, गैंगस्टर कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ सेक्टर-9 मर्डर: 24 घंटे में दूसरी फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से हत्या, गैंगस्टर कनेक्शन
चंडीगढ़ में 20 घंटे के अंदर एक बार फिर फायरिंग हुई है। सेक्टर नाै में मध्य मार्ग पर हेयर मास्टर सैलून के सामने पांच से छह गोलियां मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। युवक जिम से निकलकर ब्लैक फॉरच्यूनर में बैठा था। उस पर आठ से दस गोलियां चलाई गई। मृतक की पहचान चरणप्रीत नागरा के रूप में हुई है जो मुल्लांपुर के कुभेरी गांव का रहने वाला था। नागरा इंस्टाग्राम पर भी काफी प्रसिद्ध था। वह प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करता था। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो युवक आए थे। एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा और दूसरे आरोपी ने नागरा पर करीब 7-8 राउंड फायरिंग कर दी। उसे पीजीआई ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। चश्मदीदों के अनुसार, चरणप्रीत की छाती में गोलियां मारी गई हैं। चंडीगढ़ में लगातार दूसरे दिन फायरिंग हुई है। मंगलवार शाम को पंजाब यूनिवर्सिटी में सोपू के नेता पर गोलियां चलाई गई थी। हालांकि युवक बाल-बाल बच गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।