{"_id":"6ac70f34406522d0ad052470","slug":"video-zone-wise-briefing-of-pcr-staff-in-amritsar-instructions-issued-for-crime-prevention-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में पीसीआर स्टाफ की जोनवार ब्रीफिंग, अपराध रोकथाम के लिए दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में पीसीआर स्टाफ की जोनवार ब्रीफिंग, अपराध रोकथाम के लिए दिए निर्देश
कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर की ओर से शहर में अपराधों की रोकथाम और लोगों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पीसीआर स्टाफ की लगातार ब्रीफिंग और मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने एडीसीपी हेडक्वार्टर, एसीपी हेडक्वार्टर तथा पीसीआर-1, 2 और 3 के प्रभारियों के साथ पीसीआर स्टाफ की जोनवार ब्रीफिंग की।
इस दौरान पीसीआर स्टाफ की ड्यूटी और कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। पुलिस कमिश्नर ने कर्मचारियों को अपराध की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को अपनी बीट और क्षेत्र की पूरी जानकारी होनी चाहिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखनी चाहिए। इस दौरान कर्मचारियों की बीट बुक की भी जांच की गई और रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए गए।
पीसीआर कर्मचारियों को चेन स्नैचिंग, झपटमारी, चोरी और अन्य स्ट्रीट क्राइम की रोकथाम के लिए संवेदनशील स्थानों और हॉटस्पॉट पर प्रभावी पेट्रोलिंग करने को कहा गया। किसी घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच तथा संबंधित थाना पुलिस के साथ समन्वय कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस कमिश्नर ने रात के समय सड़कों पर ड्यूटी कर रहे पीसीआर कर्मचारियों से स्वयं बातचीत कर उनकी ड्यूटी और फील्ड में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कर्मचारियों से पीसीआर की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के सुझाव भी लिए गए।
उन्होंने कहा कि पीसीआर अपराध की रोकथाम और त्वरित पुलिस रिस्पांस का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए बीट नॉलेज, पेट्रोलिंग और रिस्पांस टाइम में लगातार सुधार किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी पीसीआर और ट्रैफिक स्टाफ की नियमित ब्रीफिंग और समीक्षा की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।