Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Supporters turn out in hopes of catching a glimpse of MP Amritpal Singh; dissatisfaction expressed over strict parole conditions.
{"_id":"6b012070cc850a982e0ef780","slug":"video-supporters-turn-out-in-hopes-of-catching-a-glimpse-of-mp-amritpal-singh-dissatisfaction-expressed-over-strict-parole-conditions-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सांसद अमृतपाल सिंह की झलक के लिए उमड़े समर्थक, पैरोल की सख्त शर्तों से नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद अमृतपाल सिंह की झलक के लिए उमड़े समर्थक, पैरोल की सख्त शर्तों से नाराजगी
खडूर साहिब से सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करीब साढ़े तीन साल बाद पैरोल पर बाहर आए हैं। उनके बाहर आने पर समर्थकों में दादी के निधन के कारण शोक का माहौल रहा, वहीं लंबे समय बाद उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
मोहाली के जिला प्रधान कुलदीप सिंह सरचांदी ने पंजाब की राजनीति को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद भावुक है। एक ओर परिवार में शोक है, वहीं लंबे समय बाद अमृतपाल अपने लोगों के बीच पहुंचे हैं।
पैरोल के दौरान प्रशासन की ओर से लगाई गई सख्त शर्तों पर नाराजगी जताते हुए सरचांदी ने कहा कि अमृतपाल सिंह को किसी से बातचीत करने और मिलने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने इसे सिख कौम के साथ धक्का बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।
सरचांदी ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उनका मिशन करीब 95 प्रतिशत तैयार हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में अमृतपाल सिंह को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बदलने के बाद मौजूदा सरकार के कथित अत्याचारों का हिसाब लिया जाएगा और दोषियों को जेल भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर पंजाब के पानी का मुद्दा सबसे पहले हल किया जाएगा। इसके अलावा युवाओं को नशे से बाहर निकालना, चंडीगढ़ और बांधों पर पंजाब के अधिकार वापस लेना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।