{"_id":"6ab751133ed257a3340f1eda","slug":"video-jandiala-police-arrested-three-accused-15-kg-of-heroin-and-two-pistols-were-recovered-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"जंडियाला पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, डेढ़ किलो हेरोइन और दो पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंडियाला पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, डेढ़ किलो हेरोइन और दो पिस्तौल बरामद
नशा तस्करों और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जंडियाला पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डेढ़ किलो हेरोइन, दो पिस्तौल और 13 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ के दौरान नशे और हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क को लेकर अहम खुलासे होने की संभावना है।
डीएसपी बलजीत सिंह हुंदल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल के निर्देश पर पुलिस की ओर से इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। एएसआई तरसेम सिंह की अगुवाई वाली टीम ने नाकाबंदी के दौरान गहरी मंडी निवासी दलजीत सिंह उर्फ बिल्ला को काबू कर उसके पास से एक किलो हेरोइन बरामद की। इस संबंध में केस नंबर 310 दर्ज किया गया है।
वहीं, वडाला चौकी प्रभारी एएसआई जतिंदरपाल सिंह की टीम ने जंडियाला के शेखूपुरा निवासी दलजीत सिंह उर्फ दीपु को गिरफ्तार कर एक अवैध पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए। आरोपी के घर की तलाशी के दौरान 500 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई। इस संबंध में केस नंबर 308 दर्ज किया गया है।
तीसरी कार्रवाई में टाउन जंडियाला चौकी प्रभारी एएसआई गोपाल सिंह ने विशेष नाकाबंदी के दौरान पत्ती निवासी फतेह सिंह उर्फ फतेह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से .30 बोर पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। डीएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान नशे और हथियारों के स्रोत तथा आगे की सप्लाई को लेकर पूछताछ की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।