Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Teachers relieved of non-academic duties; 'School of Eminence' principal welcomes the decision.
{"_id":"6ab7523ed7483f7cc303d640","slug":"video-teachers-relieved-of-non-academic-duties-school-of-eminence-principal-welcomes-the-decision-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गैर-शैक्षणिक ड्यूटी से शिक्षकों को राहत, स्कूल ऑफ एमिनेंस के प्रिंसिपल ने फैसले का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर-शैक्षणिक ड्यूटी से शिक्षकों को राहत, स्कूल ऑफ एमिनेंस के प्रिंसिपल ने फैसले का किया स्वागत
पंजाब सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों, विशेष रूप से स्कूल ऑफ एमिनेंस के शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक ड्यूटी से राहत देने के फैसले का शिक्षकों और प्रिंसिपलों ने स्वागत किया है। शिक्षकों का कहना है कि अतिरिक्त ड्यूटी के कारण उनकी कक्षाओं से अनुपस्थिति का असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ता है। अब शिक्षकों के स्कूल में उपलब्ध रहने से पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी पर अधिक ध्यान दिया जा सकेगा।
स्कूल ऑफ एमिनेंस, माल रोड की प्रिंसिपल मनदीप कौर ने कहा कि सरकार के आदेश में शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक ड्यूटी न लेने की बात स्पष्ट की गई है। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल के करीब 8 से 10 शिक्षक BLO और SIR जैसी ड्यूटी में लगे हुए हैं। परीक्षाओं के नजदीक होने के कारण शिक्षकों का कक्षा में रहना विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से जरूरी है।
उन्होंने कहा कि जब शिक्षक कई दिनों तक बाहरी ड्यूटी पर रहते हैं तो पढ़ाई की निरंतरता प्रभावित होती है। इससे विद्यार्थियों की तैयारी और परीक्षा परिणाम पर भी असर पड़ सकता है।
बायोलॉजी की लेक्चरर प्रतिभा मिश्रा और इंग्लिश लेक्चरर सादर शर्मा ने भी फैसले का स्वागत किया। उनका कहना है कि शिक्षक की मुख्य जिम्मेदारी विद्यार्थियों को पढ़ाना और उनका मार्गदर्शन करना है। सादर शर्मा ने बताया कि कई बार 80 से 90 प्रतिशत तक स्टाफ बाहरी ड्यूटी पर चला जाता है, जिससे स्कूल में पढ़ाई प्रभावित होती है।
शिक्षकों ने कहा कि कक्षा में नियमित उपस्थिति से विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग भी मिल सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।