Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
CASO operation conducted in Angarh, Mulechak, and Fakir Singh Colony; 150 police personnel deployed.
{"_id":"6ab7532cb1d679dbe00d7245","slug":"video-caso-operation-conducted-in-angarh-mulechak-and-fakir-singh-colony-150-police-personnel-deployed-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अनगढ़, मूलेचक और फकीर सिंह कॉलोनी में कासो ऑपरेशन, 150 पुलिसकर्मी रहे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनगढ़, मूलेचक और फकीर सिंह कॉलोनी में कासो ऑपरेशन, 150 पुलिसकर्मी रहे तैनात
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करों, बदमाशों और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के तहत शनिवार को विभिन्न इलाकों में कासो ऑपरेशन चलाया। डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देशों और पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल की हिदायतों पर चलाए गए इस अभियान में करीब 150 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया।
पुलिस टीमों ने सेंटर सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले अनगढ़, मूलेचक और फकीर सिंह कॉलोनी समेत विभिन्न इलाकों में घरों, संदिग्ध स्थानों और वाहनों की बारीकी से जांच की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी तलाशी ली गई तथा नशा तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर नजर रखी गई।
डीसीपी ऑपरेशन जुगराज सिंह ने बताया कि कासो के दौरान एनडीपीएस एक्ट, एक्साइज एक्ट और वाहनों से संबंधित कार्रवाई व बरामदगी भी की गई है। उन्होंने कहा कि दर्ज मामलों और बरामदगी का विस्तृत विवरण पुलिस की ओर से अलग से जारी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य इलाके में आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर शिकंजा कसना तथा नशा तस्करी, ड्रग वितरण और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करना है। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। डीसीपी ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।