{"_id":"6adf4e1c0458acb3eb07b910","slug":"video-illegal-arms-supply-network-busted-in-amritsar-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, दो नाबालिगों समेत चार गिरफ्तार; 16 पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, दो नाबालिगों समेत चार गिरफ्तार; 16 पिस्तौल बरामद
पंजाब में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो अलग-अलग नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा एक होंडा एक्टिवा स्कूटर भी जब्त किया गया है।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन जिले के गांव नौशहरा ढाला निवासी अनमोल सिंह उर्फ मोहला (19) और गांव चेला निवासी हरदीप सिंह उर्फ शिव (18) के रूप में हुई है। इनके साथ दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है।
डीजीपी के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे, जो अवैध हथियारों की खेप उपलब्ध करवाने में मदद करता था। इन हथियारों को संगठित नेटवर्क के माध्यम से आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जा रहा था। पुलिस अब नेटवर्क की पिछली और आगे की कड़ियों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पहले ऑपरेशन में कैंटोनमेंट थाना क्षेत्र में एक्टिवा सवार एक नाबालिग को रोककर छह पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए। दूसरे ऑपरेशन में गेट हकीमा थाना पुलिस ने अनमोल सिंह और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर पांच पिस्तौल बरामद कीं। पूछताछ के बाद हरदीप सिंह उर्फ शिव को गिरफ्तार कर उससे पांच और पिस्तौल बरामद की गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।