{"_id":"6aab7d6c68b343e2d0096044","slug":"video-farmers-will-block-trains-at-five-locations-today-at-12-pm-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पांच जगहों पर आज दोपहर 12 बजे रेल रोकेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मजदूर मोर्चा ने पंजाब सरकार की ओर से मांगों पर ठोस फैसला नहीं लिए जाने के विरोध में बुधवार को दोपहर 12 बजे पंजाब में पांच स्थानों पर रेल रोको आंदोलन शुरू करने का एलान किया है। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि गजेटेड मांगों पर सरकार से कई बार बातचीत और पत्राचार के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।
पंधेर ने बताया कि अमृतसर के देवीदासपुरा रेलवे ट्रैक पर किसान भारी बारिश के बावजूद धरने पर डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश से किसानों की फसलों को भी नुकसान हो रहा है, लेकिन किसान अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार को पहले ही मांगों से अवगत कराया जा चुका है। 31 अगस्त को डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सामने बड़ा एकत्र कर मांगपत्र सौंपा गया था। इसके बाद पिछले तीन दिनों से किसान कैबिनेट मंत्रियों के आवासों के बाहर भी धरना दे रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से कोई गंभीर पहल नहीं हुई।
पंधेर के अनुसार, यदि दोपहर 12 बजे से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो गुरदासपुर, अमृतसर, मोगा, फिरोजपुर और संगरूर-सुनाम में रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे।
मोर्चे की प्रमुख मांगों में 23 फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी और सरकारी खरीद, किसानों-मजदूरों की कर्जमाफी, आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को नौकरी व मुआवजा और घायल किसानों को मुआवजा देना शामिल है। इसके अलावा पराली, पुलिस और रेलवे से जुड़े मामलों को वापस लेने तथा पिछले आंदोलनों में हुए नुकसान की भरपाई की मांग भी की गई है।
पंधेर ने अमृतसर के लोगों से दोपहर 12 बजे देवीदासपुरा रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।