{"_id":"6aa015892c1cebc4700d1ecc","slug":"video-farmers-mahapanchayat-at-ranjit-avenue-dussehra-ground-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: रंजीत एवेन्यू के दशहरा ग्राउंड में किसानों की महापंचायत, पूरे पंजाब से पहुंचे हजारों किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: रंजीत एवेन्यू के दशहरा ग्राउंड में किसानों की महापंचायत, पूरे पंजाब से पहुंचे हजारों किसान
रंजीत एवेन्यू स्थित दशहरा ग्राउंड में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (एकता संघर्ष) के आह्वान पर किसानों की महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए।
महापंचायत में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। किसान नेताओं ने खेती और किसानों के सामने आ रही समस्याओं को लेकर चर्चा की और सरकार की नीतियों पर भी विचार साझा किए।
भारतीय किसान यूनियन (एकता संघर्ष) के प्रदेश अध्यक्ष पलविंदर सिंह माहल ने बताया कि महापंचायत में पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे किसानों ने कृषि से जुड़े मौजूदा मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से जुड़े मामलों को लेकर संगठन आगे की रणनीति तैयार करेगा। महापंचायत में किसानों ने अपनी मांगों और समस्याओं को भी नेताओं के समक्ष रखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।