{"_id":"6aa016e3fae9011c960ca4fc","slug":"video-dispute-over-encroachment-in-chheharta-main-market-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: छेहरटा मेन बाजार में अतिक्रमण को लेकर विवाद, नगर निगम टीम से बदसलूकी पर पुलिस कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: छेहरटा मेन बाजार में अतिक्रमण को लेकर विवाद, नगर निगम टीम से बदसलूकी पर पुलिस कार्रवाई
अमृतसर के छेहरटा मेन बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम और दुकानदार के बीच विवाद सामने आया है। नगर निगम की टीम जब दुकानों के बाहर सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान हटाने पहुंची तो एक दुकानदार द्वारा अधिकारियों से कथित तौर पर बदसलूकी और बहस करने का मामला सामने आया। नगर निगम की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है।
छेहरटा मेन बाजार शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है। यहां से आसपास के गांवों की ओर जाने वाला यातायात गुजरता है। साथ ही ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी इसी मार्ग से आते-जाते हैं। बाजार में दुकानों के बाहर सामान और वाहनों के खड़े होने से सड़क संकरी होने और जाम की समस्या की शिकायतें मिल रही थीं।
इसी के चलते नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण के खिलाफ क्लीन ड्राइव शुरू की। अभियान के दौरान दुकानदारों को सामान दुकान की सीमा के भीतर रखने की हिदायत दी गई। इसी दौरान एक दुकानदार द्वारा निगम टीम से कथित तौर पर बहस और बदसलूकी की गई, जिसके बाद निगम की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।