Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
बंदी सिखों की रिहाई और भाई हवारा की पैरोल की मांग पर गोल्डन गेट बंद, पुलिस से तीखी बहस के बाद कई नेता हिरासत में
{"_id":"6a882b809264bcc19a0102b0","slug":"video-btha-sakha-ka-rahaii-oura-bhaii-havara-ka-paral-ka-maga-para-galdana-gata-btha-palsa-sa-takha-bhasa-ka-btha-kaii-nata-harasata-ma-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बंदी सिखों की रिहाई और भाई हवारा की पैरोल की मांग पर गोल्डन गेट बंद, पुलिस से तीखी बहस के बाद कई नेता हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी सिखों की रिहाई और भाई हवारा की पैरोल की मांग पर गोल्डन गेट बंद, पुलिस से तीखी बहस के बाद कई नेता हिरासत में
बंदी सिखों की रिहाई और भाई जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल देने की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से दिए गए पंजाब बंद के आह्वान का असर अमृतसर में भी देखने को मिला। शुक्रवार को सिख संगठनों ने गोल्डन गेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए मुख्य मार्ग को बंद कर दिया। इससे इलाके में यातायात प्रभावित हुआ।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पंजाब बंद का मतलब पूरी तरह बंद है और इस दौरान किसी भी तरह की आवाजाही नहीं होने दी जाएगी। हालांकि, उन्होंने एंबुलेंस को रास्ता देने की बात कही। दूसरी ओर, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से रास्ता खोलने की अपील की।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों में करीब 20 मिनट तक बहस
रास्ता खुलवाने को लेकर पुलिस और सिख संगठनों के नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक तीखी बहस हुई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह सचखंड श्री दरबार साहिब जाने वाला मुख्य मार्ग है और इसे पूरी तरह बंद नहीं किया जा सकता। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
सिख नेता भूपिंदर सिंह 6 जून ने कहा कि कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से बंदी सिखों की रिहाई और भाई जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल देने की मांग को लेकर पंजाब बंद की कॉल दी गई है। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान केवल एंबुलेंस को रास्ता दिया जाएगा और अन्य यातायात बंद रहेगा।
कई सिख नेता हिरासत में लिए
बहस के बाद पुलिस ने कुछ सिख संगठनों के नेताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद सिख नेता भाई रणजीत सिंह और भूपिंदर सिंह ने पुलिस पर धक्केशाही के आरोप लगाए। उनका कहना था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से बंद लागू करवा रहे थे और दोपहर दो बजे तक यातायात बंद रखने की बात कही गई थी।
वहीं, डीसीपी रविंदर पाल सिंह ने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोककर यातायात प्रभावित किया था। उनके अनुसार, एंबुलेंस का रास्ता भी बाधित किया जा रहा था, जिसके चलते कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।