{"_id":"6abe0cb9dee3cc83b80638ae","slug":"video-allegations-of-demanding-rs3-lakh-and-assault-on-a-youth-in-amritsar-attempted-suicide-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में युवक से 3 लाख रुपये मांगने और मारपीट के आरोप, आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में युवक से 3 लाख रुपये मांगने और मारपीट के आरोप, आत्महत्या की कोशिश
अमृतसर के बटाला रोड स्थित प्रीत नगर इलाके में एक युवक को कथित तौर पर ब्लैकमेल कर 3 लाख रुपये मांगने, मारपीट करने और झूठे एससी/एसटी मामले में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि लगातार मानसिक रूप से परेशान किए जाने से दुखी युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। समय रहते परिजनों ने उसे बचाकर गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पीड़ित की मां सुनीता देवी और मौसी तारा देवी ने आरोप लगाया कि इलाके के कथित प्रधान सुमित काली और उसके कुछ साथी युवक रंजीत पर उनके साथ जुड़ने और अपनी गतिविधियों में शामिल होने का दबाव बना रहे थे। रंजीत सोशल मीडिया और यू-ट्यूब पर वीडियो बनाता है। परिवार का आरोप है कि दबाव नहीं मानने पर उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दी जाने लगीं।
परिवार के मुताबिक, युवक के साथ रास्ते में मारपीट की गई और 3 लाख रुपये की मांग की गई। आरोप है कि रकम नहीं देने पर एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाने की धमकी दी गई। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि युवक को धमकियां दी गईं और घर पर पत्थर भी फेंके गए।
घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। पुलिस के अनुसार, जांच में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।