फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   8-hour runway restriction lifted; flight operations to normalize only under the winter schedule

Amritsar News: रनवे पर 8 घंटे की पाबंदी हटी, विंटर शेड्यूल में ही सामान्य होंगी उड़ानें

Thu, 01 Oct 2026 10:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Thu, 01 Oct 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
8-hour runway restriction lifted; flight operations to normalize only under the winter schedule
अमेरिका-ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान बिटुमन की कमी और मानसून से अटकी रिकारपेटिंग, बाकी काम अगले साल होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक उड़ानों की आवाजाही पर लगी पाबंदी हटा दी गई है। एयरलाइंस ने अभी इस समय में संचालन शुरू नहीं किया है।
25 अक्तूबर से लागू होने वाले शीतकालीन कार्यक्रम में इन उड़ानों को दोबारा शामिल किया जाएगा। इसके बाद हवाई अड्डे पर उड़ानों की आवाजाही पहले की तरह सामान्य हो सकेगी। विकास कार्यों के कारण 1 अप्रैल से 27 सितंबर तक रोजाना आठ घंटे रनवे बंद रखा गया था। इस वजह से एयरलाइंस को अपने कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा था। अब रनवे को छोड़कर हवाई अड्डे के अन्य प्रमुख काम पूरे हो चुके हैं। हवाई अड्डे पर रोजाना करीब 56 उड़ानों की आवाजाही होती है, जिनमें लगभग 18 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं।
विज्ञापन

रनवे का आधुनिकीकरण
3658 मीटर लंबे रनवे की रिकारपेटिंग का काम अप्रैल में शुरू हुआ था। दो परत बिछाकर इसे उन्नत करने की योजना थी, जो बिटुमन की कमी और मानसून के कारण अधूरी रही। अब रिकारपेटिंग अगले साल होने की उम्मीद है। रनवे पर पुरानी लाइटों की जगह आधुनिक एलईडी लगाई गई हैं। आईएलसीएमएस से खराब लाइट की जानकारी तुरंत मिलेगी और डीवीओआर प्रणाली भी उन्नत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed