फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Woman accuses husband of throwing acid; husband denies it

Amritsar News: महिला ने पति पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया, पति ने नकारा

Thu, 01 Oct 2026 10:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Thu, 01 Oct 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Woman accuses husband of throwing acid; husband denies it
बटाला के सिविल अस्पताल में घायल महिला का चल रहा इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बटाला। बटाला के पास एक गांव की महिला ने अपने पति पर तेजाब फेंककर जान से मारने का आरोप लगाया है। महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया है। हालांकि पति ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है।
घायल महिला ने सिविल अस्पताल बटाला में बताया कि उसका विवाह गांव गादड़ियां निवासी व्यक्ति से हुआ था। उसने आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और कुछ दिन पहले भी उसने मारपीट की थी। महिला के अनुसार, बुधवार को जब वह घर पहुंची तो पति ने फिर मारपीट की। इसके बाद पति ने उस पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब उसके चेहरे और बाजू पर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल बटाला ले जाया गया। महिला ने इस घटना पर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पति का खंडन और पुलिस जांच
महिला के पति ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह से नकार दिया है। उसका कहना है कि वह घटना के समय काम पर था। पत्नी के घायल होने की सूचना पर वह अस्पताल पहुंचा। बटाला सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि पीड़िता का इलाज चल रहा है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed