Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Victim was sent to rapist's house, raped again after being released from jail, a dozen officers were punished!
{"_id":"68b96afc1618bee3050943bd","slug":"victim-was-sent-to-rapist-s-house-raped-again-after-being-released-from-jail-a-dozen-officers-were-punished-2025-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"रे*पिस्ट के घर पीड़िता को भेजा, जेल से छूटते ही फिर किया दु*ष्कर्म, नप गए दर्जनभर अधिकारी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रे*पिस्ट के घर पीड़िता को भेजा, जेल से छूटते ही फिर किया दु*ष्कर्म, नप गए दर्जनभर अधिकारी!
Video Desk Amar Ujala
Published by: अंजलि देवी
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:09 PM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के जुझारनगर थाने से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को सुरक्षा देने के बजाय आरोपी पक्ष को ही सौंप दिया गया। नतीजा यह हुआ कि आरोपी ने जेल से जमानत पर छूटते ही दोबारा बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मामला इतना गंभीर है कि अब पन्ना की बाल कल्याण समिति CWC, महिला बाल विकास अधिकारी और वन स्टॉप सेंटर के तीन कर्मचारियों सहित कुल 9 लोगों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए FIR की गई है।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। तो वहीं आरोपी छतरपुर जिले के जुझारनागर/बारीगढ़ का रहने वाला है। जिसने शादी का झांसा देकर लड़की को गुड़गांव ले जाकर दुष्कर्म किया था। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा और नाबालिग को वन स्टॉप सेंटर पन्ना में रखा गया। लेकिन यहां जांच के बिना ही बाल कल्याण समिति ने लड़की को आरोपी की रिश्तेदार के हवाले कर दिया। इसी दौरान आरोपी को जमानत मिल गई और उसने दोबारा बालिका से दुष्कर्म किया। वहीं अब पुलिस ने आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही समिति के पांच पदाधिकारी- भानुप्रताप जड़िया, अंजलि भदोरिया, सुदीप श्रीवास्तव, आशीष बोस और प्रमोद सिंह ठाकुर, महिला बाल विकास अधिकारी अवधेश सिंह सहित वन स्टॉप सेंटर के तीन कर्मचारियों पर पॉक्सो एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है।
मामले की जांच एसडीओपी लवकुशनगर नवीन दुबे को सौंपी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी की मदद करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।