फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Vikramotsav's Shri Ganesh will begin Mahashivratri; renowned singer Pritam will perform.

Ujjain News: महाशिवरात्रि से होगा विक्रमोत्सव का श्री गणेश, सिंगर प्रीतम देंगे प्रस्तुति; जानिए क्या रहेगा खास

Thu, 12 Feb 2026 07:57 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 07:57 PM IST
Vikramotsav's Shri Ganesh will begin Mahashivratri; renowned singer Pritam will perform.

विक्रमोत्सव का शुभारंभ 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर होगा। प्रसिद्ध संगीतकार प्रीतम अपने बैंड के साथ शिवोहम की प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। पूरे समारोह के दौरान 41 से अधिक गतिविधियां होंगी जो अद्भुत होंगी। इनमें 4 हजार से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसकी तैयारियां भव्य स्तर पर जारी हैं।

यह जानकारी महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक एवं मुख्यमंत्री के सांस्कृतिक सलाहकार श्रीराम तिवारी ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में मीडिया को देी। उन्होंने बताया कि पारिवारिक कारणों के चलते सिंगर सोनू निगम इस बार विक्रमोत्सव में शामिल नहीं हो सकेंगे। उनकी जगह विक्रम उत्सव के समापन (19 मार्च) गुड़ी पड़वा पर गायक विशाल मिश्रा अपने बैंड के साथ शिप्रा तट पर प्रस्तुति देंगे।

प्रदेश के 60 से अधिक प्रमुख शिव मंदिरों में मेलों का आयोजन
महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की कालापरक और सांस्कृतिक आराधना के अंतर्गत प्रदेश के 60 से अधिक प्रमुख शिव मंदिरों में मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मंदिरों की साजसज्जा, साफ-सफाई एवं सांस्कृतिक गतिविधियां प्रमुख हैं।

ये भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुलेंगे महाकाल के पट, 10 लाख श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान; तैयारी पूरी

पौराणिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक, जनजातीय विषयों पर केन्द्रित प्रदर्शनियां
विक्रमोत्सव अंतर्गत महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ परिसर एवं कालिदास संस्कृत अकादमी परिसर में पौराणिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक, जनजातीय विषयों पर 7 विभिन्न प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सम्राट विक्रमादित्य और अयोध्या, आर्ष भारत, महाभारतकालीन अस्त्र-शस्त्र, चक्रव्यूह, पताकाएं, शंख, 84 महादेव, जनजातीय देवलोक, श्रीकृष्ण प्रभात एवं रागमाला प्रमुख है। इन प्रदर्शनियों को महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा तैयार किया गया है।

विक्रम नाट्य समारोह में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की प्रस्तुतियों का मंचन
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर चुकी नाट्य प्रस्तुतियों पर केन्द्रित दस दिवसीय इस विक्रम नाट्य समारोह में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा तैयार किया गया। प्रस्तुतियों में जटायुवधम्, चारूदत्तम, भरतवाक्य, जाति जीवनम्, अभिज्ञान शाकुन्तलम् और चतुर्भाणी शामिल है। इसके साथ ही अंधायुग, भूमि सूर्य वीरगाथा, आदि-अनंत, अभंग नाद, सौगंधिकाहरणं का भी मंचन होगा।

25 से 28 फरवरी में होगा पुतुल समारोह
भारत की विभिन्न पुतुल (कठपुतली) शैलियों पर आधारित पुतुल समारोह में 6 विभिन्न शैलियों में कठपुतलियों के माध्यम से सम्राट विक्रमादित्य, भीम और बकासुर, आठवां, द आर्चर स्टूड अलोन, दुर्योधन वधम् व पद्मगाथा की प्रस्तुतियां होंगी।

ये भी पढ़ें- इस बार हाईवे पर रहेगा विशेष डायवर्जन, छह जिलों के पुलिस बल सहित 2000 गार्ड्स रहेंगे तैनात

भारतीय कवि सम्मेलनों का आयोजन
1 मार्च को लोकरंजन के अंतर्गत जनजातीय भाषा एवं बोलियों का अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश भर के विभिन्न बोलियों एवं भाषा के लगभग नौ कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नारी शक्ति अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें देश-प्रदेश की नौ महिला कवयित्रियों का कविता पाठ होगा। इसके साथ ही 14 मार्च को देशभर के 10 सुप्रसिद्ध एवं जाने-माने कवियों का कविता पाठ होगा। जिसका संचालन अंतरराष्ट्रीय कवि दिनेश दिग्गज करेंगे।

फिल्म महोत्सव में इस बार 25 से अधिक देश होंगे शामिल
पौराणिक फिल्मों का अंतरराष्ट्रीय महोत्सव 13 से 17 मार्च 2026 तक उज्जैन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें 25 से देश शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही समारोह में अंग्रेजी, फ्रेंच, हिबरू, रसियन, स्पेनिश, अइसलेन्दीक, इटेलियन, डच, मंगोलियन, फिजियन, इन्डोनेशियन, अफरीकन, नाइजिरियन, सिंहली, ग्रीक, भाषाओं की 25 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इस फिल्म समारोह में महाभारत पर केन्द्रित फिल्मों का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

देश का सबसे बड़ा सम्मान होगा सम्राट विक्रमादित्य अंतरराष्ट्रीय सम्मान
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ ने ऐसे युग निर्माता गणनायक की स्मृति को सुरक्षित रखने तथा उनके शौर्य, औदार्य, न्यायप्रियता तथा धर्म एवं प्रजावत्सल गुणों को समाज में पुनःस्थापित करने की दृष्टि से राशि रुपये एक करोड़ एक लाख का अंतरराष्ट्रीय सम्मान स्थापित किया गया है। यह देश का सबसे बड़ा सम्मान होने जा रहा है। इसके अलावा सम्राट विक्रमादित्य के नाम से 21 लाख रुपये का एक राष्ट्रीय सम्मान एवं 5-5 लाख रुपये राशि के तीन राज्य स्तरीय सम्मान स्थापित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सीएम योगी के आने से पहले बदल गई सेक्टर 18 मार्केट की सूरत, देखें रिपोर्ट

12 Feb 2026

सूरजकुंड मेला: मुख्य चौपाल पर यूपी कलाकारों की नृत्य प्रस्तुति, लोक संस्कृति की छटा ने बांधा समा

12 Feb 2026

Mathura Case: चार की हत्या...मनीष की मौत, मथुरा कांड में चौंकाने वाला खुलासा

12 Feb 2026

नारनौल में संतोष मेमोरियल संस्थान में श्रद्धापूर्वक मनाई गई महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती

फिरोजपुर-मक्खू रोड का निर्माण कार्य नहीं होने पर दूसरे दिन धरना जारी

विज्ञापन

जालंधर में लम्मा पिंड के पास सरकारी बस से भिड़ा बजरी से लदा ट्रक, हाईवे पर पलटा

12 Feb 2026

Kullu: देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में कुल्लू में सड़कों पर उतरे ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता

12 Feb 2026
विज्ञापन

Sikar News: नेशनल हाईवे पर आग का गोला बनी सड़क निर्माण मशीन, 15 फीट ऊंची लपटें, गाड़ियों का लंबा जाम लगा

12 Feb 2026

काशी की स्वर्णा ने पांच हजार 555 बार 'ॐ' के विशिष्ट चित्रों का किया सृजन

12 Feb 2026

VIDEO: चंपावत में सहकारी समितियों के जरिए मिलेंगी पशुओं की जेनरिक दवाएं

12 Feb 2026

Video: रामपुर के अधिवक्ता की हत्या पर आक्रोश, बरेली में वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन

12 Feb 2026

VIDEO: चंपावत में आशा कार्यकर्ताओं का धरना, एकमुश्त राशि और पेंशन की मांग की

12 Feb 2026

VIDEO: चम्पावत मोटर स्टेशन में नुक्कड़ नाटक के जरिए यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

12 Feb 2026

Mandi: केंद्र के 4 श्रम कोड के खिलाफ सड़कों पर उतरे मजदूर और किसान संगठन

12 Feb 2026

Almora: पीएमश्री राजा आनंद सिंह जीजीआईसी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

12 Feb 2026

VIDEO: 2027 में उत्तराखंड में होगा बदलाव, पिथौरागढ़ में बोले पूर्व सीएम हरीश रावत

12 Feb 2026

VIDEO: Raebareli: हाईवे पर ट्रक में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

12 Feb 2026

VIDEO: अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन, रामपुर घटना के विरोध में, प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

12 Feb 2026

VIDEO: अयोध्या धाम में निकली शोभायात्रा, जगह-जगह आतिशबाजी

12 Feb 2026

VIDEO: छह दिन से पति की तलाश में दर-दर भटक रही महिला, चार बच्चों की मां का रो-रोकर बुरा हाल

12 Feb 2026

VIDEO: बैंक ऑफ बड़ौदा स्टाफ एसोसिएशन के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

12 Feb 2026

कानपुर: राजकीय हाईस्कूल में वार्षिकोत्सव आरंभ की धूम; छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

12 Feb 2026

VIDEO: कांवड़ियों की राह से हटे 'रोड़े', तीन घंटे में भरवा दिया खतरनाक गड्ढा

12 Feb 2026

VIDEO: छाता शुगर मिल चालू करो! किसानों की हुंकार, सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ जोरदार प्रदर्शन; मार्ग कर दिया जाम

12 Feb 2026

कानपुर: जाजमऊ में हिंदू-मुस्लिम मिलकर करते हैं होलिका दहन, भाईचारे की मिसाल है केडीए दुर्गा मंदिर इलाका

12 Feb 2026

Sirmour: नाहन में स्ट्राइक पर उतरे एलआईसी के कर्मचारी

12 Feb 2026

Dharamshala: सीटू के बैनर तले विशाल रैली एवं प्रदर्शन आयोजित

12 Feb 2026

वाराणसी पुलिस का कानपुर में छापा, कोडीन सिरप माफिया विनोद अग्रवाल के घर दबिश

12 Feb 2026

Video: धर्मशाला में ट्रेड यूनियन की हरदौल के पक्ष में उतरे मेडिकल एंड सेल्स प्रतिनिधि

12 Feb 2026

Ajmer News: आज से शुरू हुई RBSE बोर्ड परीक्षा, 19.90 लाख परीक्षार्थी हुए शामिल, 6194 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

12 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed