फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain is the center country's spiritual energy and Baba Mahakal is the root of this energy - Chief Minister

Ujjain News: सीएम बोले- देश की आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र उज्जैन और इस ऊर्जा के मूल आधार हैं बाबा महाकाल

Wed, 27 Aug 2025 10:01 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 27 Aug 2025 10:01 PM IST
Ujjain is the center country's spiritual energy and Baba Mahakal is the root of this energy - Chief Minister

देश की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र उज्जैन है और इस ऊर्जा का मूल आधार स्वयं बाबा महाकाल हैं। बाबा महाकाल सम्पूर्ण चराचर जगत को गतिमान रखने वाली नैसर्गिक ऊर्जा के केंद्र हैं। उनके आशीर्वाद से ही यह छोटा सा शहर आज देश की धार्मिक आस्था और परम्पराओं के संवाहक के रूप में प्रसिद्धि पाकर द बेस्ट रिलीजिएस एण्ड स्पिरिचुअल डेस्टिनेशन बन चुका है।

यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के होटल अंजुश्री में दूसरे ग्लोबल स्पिरिचुअल टूरिज्म कॉन्क्लेव 'रूह' के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन देश की आत्मा है। उज्जैन का यह गौरवशाली स्वरूप ऐसे ही नहीं बना। इसके पीछे एक लंबी कहानी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद से उज्जैन शहर की पहचान, आकर्षण और आस्था का स्वरूप पूरी तरह से बदल गया है। अब यहां देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक बड़ी संख्या में आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन काल की नगरी है। आज भारत का दौर है। पूरी दुनिया आज भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। पहले दुनिया के जो देश भारत से प्रतियोगिता कर रहे थे, आज वे सभी खुद को भारत से कमतर मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण ने अनेक कलाएं और विद्या ग्रहण कीं। आत्म चिंतन के लिए भारत से अच्छी दुनिया में कोई स्थान नहीं है। आज देशों की सीमाएं हो सकती हैं, लेकिन धर्म और संस्कृति की कोई सीमा नहीं हैं। भारतीय संस्कृति ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान तक फैली है। उज्जैन में 1000 बीघा जमीन पर बाबा महाकाल का मंदिर बना हुआ है। हमारे देवालयों में किसी मूर्ति की आवश्यकता नहीं है।

ये भी पढ़ें- इंदौर में घर-घर विराजे गणपति बप्पा, खजराना गणेश का स्वर्ण आभूषणों से हुआ श्रृंगार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ईश्वर ने हमें प्रकृति के साथ मिलकर चलने की सीख दी है। भगवान की भक्ति के साथ शरीर की क्षमताओं का उपयोग करें। पर्यटन के साथ तीर्थाटन के माध्यम से जनकल्याण की कल्पना इस आयोजन के माध्यम से की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में आध्यात्मिक पर्यटन को गति प्रदान करने की दृष्टि दी है। देवी अहिल्या बाई ने काशी में बाबा विश्वनाथ का मंदिर बनाया। उज्जैन के राजा विक्रमादित्य ने 2000 साल पहले मंदिर बनवाया था, जो बाबर के काल में गिरा दिया गया था। देश का पुराना संसद भवन मुरैना के मंदिर और नया भवन विदिशा के बीजापुर मंदिर के डिजाइन पर बना है, ये हमारे लिए गर्व की बात है। हमारे देवालय भी लोकतंत्र का आधार हो सकते हैं। उन्होंने हर्ष जताते हुए कहा कि इस कॉन्क्लेव में तिरुपति बालाजी ट्रस्ट, शिरडी साईंबाबा ट्रस्ट, काशी विश्वनाथ ट्रस्ट से भी प्रतिनिधि पधारे हैं। इससे हमें मध्यप्रदेश को धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में और आगे ले जाने के लिए इन सभी के सुझाव और अनुभव भी प्राप्त होंगे।

इस अवसर पर कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, राज्य के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधिगण और आध्यात्मिक पर्यटन से जुड़े विशेषज्ञ उपस्थित थे। सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में आध्यात्मिक पर्यटन की संभावनाओं, निवेश अवसरों, अवसंरचना विकास और वैश्विक सहभागिता पर विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया गया।

उज्जैन वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक पर्यटन को नई दिशा दे रहा है - केंद्रीय पर्यटन मंत्री
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि उज्जैन की आध्यात्मिक धरोहर न केवल भारत की सांस्कृतिक धारा को समृद्ध कर रही है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी आध्यात्मिक पर्यटन को नई दिशा दे रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन नीति में हमने देश की सांस्कृतिक ताकत बढ़ाने वाले धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन केन्द्रों के विकास के लिए बड़े प्रावधान किए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन भारत की संस्कृति और पर्यटन को विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि विश्व में अनेक संस्कृतियों का जन्म हुआ, लेकिन भारतीय संस्कृति आज भी जीवंत है। हमारी संस्कृति ने 2000 साल तक आक्रमण झेला, 200 साल की गुलामी तक झेली, लेकिन आज भारतीय संस्कृति समृद्ध है। आज से ढाई हजार साल पहले दुनिया में जब मानव अपना वजूद खोज रहा था, तब भारत में तीर्थाटन की परंपरा थी। उन्होंने बताया कि तीर्थाटन हमारे संस्कारों में हैं। उनकी दादी बैलगाड़ी से तीर्थाटन करने जाया करती थीं।

ये भी पढ़ें-  'भारत ने कभी युद्ध की शुरुआत नहीं की', महू में राजनाथ सिंह बोले- चुनौती मिली तो देंगे करारा जवाब

स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव में इन्होंने रखी अपनी बात
पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नेशनल टूरिज्म कमिटी के चेयरमैन अनिल पाराशर ने कहा कि पिछले एक साल में भारत में 140 विदेशी नागरिक आए हैं। इसी साल हुए प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ लोग पहुंचे। अयोध्या में श्री राम मंदिर में करीब 13.5 लोगों ने दर्शन किए। काशी विश्वनाथ में भी भक्तों की संख्या बढ़ी है। उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां चल रही हैं। यहां नए ब्रिज, रोड और घाट तैयार किए जा रहे हैं। भविष्य में उज्जैन धार्मिक पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनेगा। पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के सीईओ और सेक्रेटरी जनरल डॉ. रंजीत मेहता ने इस अवसर पर कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में उज्जैन में यह स्पिरिचुअल टूरिज्म कॉन्क्लेव आयोजित करना बड़ी घटना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया में उज्जैन की एक अलग पहचान है। हमारी संस्था राज्य सरकार के साथ पर्यटन की सभी संभावनाओं पर कार्य करने के लिए तैयार है।

पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के मध्यप्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि भारत देश प्राचीन समय में स्पिरिचुअल टूरिज्म से ही पहचाना जाता था। हमें इसे दोबारा जागृत करना है। प्रदेश में उज्जैन और ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग विद्मान हैं। सिंहस्थ के आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान सेज ग्रुप के फाउंडर चेयरमैन और पीएचडीसीसीआई के मध्यप्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, पीएचडीसीसीआई के सीईओ और सेक्रेटरी जनरल डॉ. रंजीत मेहता, रेडिसन के डायरेक्टर और सेल अमित सिंह, इंडिगो के एसोसिएट डायरेक्टर विक्रांत देशमुख, राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस में पीएचडीसीसीआई के टूरिज्म कमीटी से अनिल पाराशर, इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट समित गर्ग, ई फैक्टर एक्सपीरियंस लिमिटेड के को फाउंडर और चेयरमैन जय ठाकोर, वर्ल्ड डिजिटल डिटॉक्स डे की फाउंडर डॉ. रेखा चौधरी सहित प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति शिव शेखर शुक्ला सहित प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

डॉ मोहन यादव, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
कॉन्क्लेव में मौजूद अतिथि
 
डॉ मोहन यादव, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
कॉन्क्लेव को संबोधित करते सीएम डॉ मोहन यादव
 
डॉ मोहन यादव, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
कॉन्क्लेव को संबोधित करते सीएम डॉ मोहन यादव
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित सेंट्रल पार्क में गणपति महोत्सव का आयोजन

27 Aug 2025

उन्नाव में दो दिन से लापता युवती का शव तालाब में मिला

27 Aug 2025

Meerut: पानी बचाने के लिए जागरूक किया

27 Aug 2025

Meerut: गणेश जी को विराजमान कराने के लिए निकाली शोभायात्रा

27 Aug 2025

Meerut: अनन्या से दो गोल्ड जीते

27 Aug 2025
विज्ञापन

Meerut: ई-रिक्शा की मांग के लिए दिव्यांग ने किया प्रदर्शन

27 Aug 2025

Meerut: पूजन के बाद उठाई गणेश जी की मूर्ति

27 Aug 2025
विज्ञापन

Meerut: सेना के जवानों ने किया गणपति पूजन

27 Aug 2025

Barmer News: 24 घंटे निर्जला व्रत ओर मंदिरों में जागरण करके सुहागिनों ने की पूजा, मांगा अखंड सौभाग्य की वरदात

27 Aug 2025

Meerut: टैक्स एंड अकाउंटिंग कार्यशाला का आयोजन

27 Aug 2025

Meerut: किसानों की समस्याओं को उठाया

27 Aug 2025

Meerut: नाले में गिरी गाय को निकाला

27 Aug 2025

गणेश चतुर्थी पर हुआ आयोजन, दिव्यांग बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

27 Aug 2025

फरीदाबाद में बारिश, वाहनों की थमी रफ्तार, सड़कों पर घंटों फंसे रहे चालक

27 Aug 2025

बीजापुर में ताड़बाकड़ी में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, कई घर हुए जलमग्न, राहत एवं बचाव कार्य

27 Aug 2025

कानपुर के घाटमपुर में सीडीपीओ कार्यालय पहुंची टीम, पोषाहार वितरण का किया मिलान

27 Aug 2025

कानपुर के घाटमपुर में दिव्यांग बच्चों की जांच, बनाए जा रहे दिव्यांगता प्रमाण पत्र

27 Aug 2025

पहाड़ों पर बारिश होने के चलते 45 ट्रेनें रद्द, 25 शॉर्ट टर्मिनेट

अंबाला: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा पंडाल

27 Aug 2025

हरतालिका तीज व्रत की क्या है मान्यता, जानें...

27 Aug 2025

Jhansi: दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आन्नदीबेन पटेल कह गईं यह खास बात, सुने वीडियो

27 Aug 2025

VIDEO: साइबर फ्राड गिरोह का एक और शातिर गिरफ्तार, कई संदिग्ध दस्तावेज मिले

27 Aug 2025

VIDEO: छांगुर की करीबी नीतू पर ईडी की कार्रवाई से उतरौला में हलचल बढ़ी

27 Aug 2025

कानपुर में पार्कों काे भूला आवास विकास परिषद, दीवार टूटी…उग आईं झाड़ियां और रेलिंग चोरी

27 Aug 2025

कानपुर में पनकी मंदिर से भाटिया तिराहा जाने वाली सड़क धंसी

27 Aug 2025

कानपुर में चमनगंज पुलिस ने सबलू के भाई गुड्डू को क्षेत्र में घुमाया

27 Aug 2025

नालागढ़ के सरसा पुल पर चलती कार में भड़की आग, जलकर राख दमकल विभाग की टीम पहुंची मौके पर

27 Aug 2025

कानपुर: हादसों को दावत देती पनकी धाम स्टेशन रोड, श्रद्धालुओं के लिए बन सकती है मुसीबत

27 Aug 2025

हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, मां मंगला गौरी का किया पूजन

27 Aug 2025

Meerut: सेंट पैट्रिक्स स्कूल की बस में लगी आग

27 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed