फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Ganpati Bappa is seated in the courtyard of the house in Indore, Khajrana Ganesh is adorned with gold

Indore: इंदौर में घर-घर विराजे गणपति बप्पा, खजराना गणेश का स्वर्ण आभूषणों से हुआ श्रृंगार

Wed, 27 Aug 2025 11:19 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 27 Aug 2025 11:19 AM IST
सार

गणेश उत्सव के पहले दिन शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में फूल बंगला सजाया गया। यहां प्रतिमा का श्रृंगार स्वर्ण आभूषणों से किया गया। पांच करोड़ रुपये के गहने पहनाए गए। शुभ मुर्हूत में पूजन के बाद सुबह से ही मंदिर के पट भक्तों के लिए खोल दिए गए थे।

विज्ञापन
Indore: Ganpati Bappa is seated in the courtyard of the house in Indore, Khajrana Ganesh is adorned with gold
खजराना गणेश - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। घरों में शुभ मुर्हूत में गणेश स्थापना की गई। इसके अलावा सार्वजनिक गणेश उत्सव समितियों ने भी गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा को पांडालों तक लाया और स्थापना की। अब शहर में दस दिन तक उत्सव की धूम रहेगी।

विज्ञापन

 

शहर के सरकारी होलकरकालीन गणेश भी पारंपरिक अंदाज में पालकी में सवार होकर आड़ा बाजार आए। होलकरी पगड़ी के साथ गणेश प्रतिमा वर्षों से जूनी इंदौर का खरगोनकर परिवार बनाता आ रहा है।सरकारी गणेश का विसर्जन सा़ढ़े तीन दिन के बाद किया जाता है। राजसी परिवार से जुड़े सदस्य और पुजारी पगड़ी और अंगरखा पहनकर गणेश प्रतिमा लेकर आए।

विज्ञापन

 

खजराना मंदिर में सजा फूल बंगला

गणेश उत्सव के पहले दिन शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में फूल बंगला सजाया गया। यहां प्रतिमा का श्रृंगार स्वर्ण आभूषणों से किया गया। पांच करोड़ रुपये के गहने पहनाए गए। शुभ मुर्हूत में पूजन के बाद सुबह से ही मंदिर के पट भक्तों के लिए खोल दिए गए थे। सुबह से मंदिर में कतार लगी रही। गणपति बप्पा को सवा लाख लड्डू का भोग लगाया गया। उसे प्रसाद के रुप में भक्तों को वितरित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वाहनों की बुकिंग भी खूब हुई

गणेश चतुर्थी पर शहर में चार पहिया व दोपहिया वाहनों की बिक्री भी खूब हुई। लोगों ने सप्ताहभर पहले से वाहनों की बुकिंग व अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली थी और बुधवार को वे वाहनों की डिलेवरी लेने पहुंचे। शहर में बुधवार को करोड़ों रुपये के वाहन बिके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed