फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Train pelted with stones; windowpanes shattered, passengers injured.

एमपी: टीकमगढ़ में इंदौर-प्रयागराज एक्सप्रेस पर पथराव, एस-वन और जनरल कोच को बनाया निशाना; यात्री घायल

Thu, 08 Oct 2026 08:06 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2026 08:06 PM IST
Train pelted with stones; windowpanes shattered, passengers injured.
टीकमगढ़ के खरगापुर रेलवे स्टेशन के पास डॉ. आंबेडकर नगर (इंदौर)-प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। मंगलवार देर रात हुई इस घटना में अज्ञात लोगों ने चलती ट्रेन के एस-1 स्लीपर कोच और जनरल कोच को निशाना बनाकर पत्थर फेंके। अचानक हुए पथराव से ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। पत्थर लगने से एक यात्री के सिर में चोट लगने की सूचना है, जबकि कोच के शीशे टूटने की भी जानकारी सामने आई है।

प्रत्यक्षदर्शी छतरपुर निवासी रविंद्र सिंह ने बताया कि खरगापुर के आसपास ट्रेन अचानक पत्थरों की चपेट में आ गई। कुछ पत्थर कोच के अंदर तक पहुंचे, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई। यात्रियों ने तत्काल ट्रेन में मौजूद रेलवे स्टाफ और संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, इसी ट्रेन में 3 अक्टूबर को भी ईसानगर से खरगापुर के बीच पथराव की घटना हुई थी। ट्रेन के सफाई कर्मचारी हर्ष कार रावत ने बताया कि उस घटना की शिकायत रेलवे पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों से की गई थी। इसके बावजूद कुछ ही दिनों के भीतर दोबारा इसी ट्रेन को निशाना बनाए जाने से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- एमपी: इंदौर सेंट्रल जेल में बीमारी का प्रकोप, 30 कैदी पड़े बीमार; तीन में डेंगू और कुछ में टाइफाइड की पुष्टि

घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ट्रैक के आसपास के क्षेत्र में पथराव करने वाले अज्ञात लोगों की तलाश कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पत्थर किस स्थान से और किन लोगों ने फेंके। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए रेलवे ट्रैक के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शिमला: विधायक हरीश जनारथा बोले- टीबी-मुक्त भारत के संकल्प के लिए जनभागीदारी जरूरी

08 Oct 2026

video: सीएम साय बोले- नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम

08 Oct 2026

कानपुर: मंधना में बारिश-भूस्खलन से गिरी रेलवे लाइन के किनारे लगी लोहे की फेंसिंग

08 Oct 2026

कानपुर: पोस्ट मानसूनी बारिश और तेज हवाओं से धराशाई हुई धान की फसल

08 Oct 2026

कानपुर: बिठूर संग्रहालय हुआ बदहाल, दीवारों से जगह-जगह झड़ रहा प्लास्टर

08 Oct 2026
विज्ञापन

लखनऊ में वंदे भारत के आगे आया गायों का झुंड, 45 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

08 Oct 2026

वीडियो: बदायूं में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाओं पर असर

08 Oct 2026
विज्ञापन

बरेली: सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

08 Oct 2026

लखनऊ में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचीं महापौर, घर-घर पहुंचाई राहत सामग्री

08 Oct 2026

फरीदाबाद: मुठभेड़ के बाद हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

08 Oct 2026

लखनऊ में जेल में अब बंदियों के मन का भी इलाज, खुला मनोसामाजिक सेवा केंद्र

08 Oct 2026

लखनऊ में सपाइयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की

08 Oct 2026

कानपुर: प्राथमिक हेल्थ सेंटर मंधना की ओपीडी के पास कूड़े का अंबार

08 Oct 2026

कानपुर में यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

08 Oct 2026

कानपुर: सिंहपुर चौराहे पर उखड़ा पैच वर्क, फिर से गड्ढों में तब्दील हुई सड़क

08 Oct 2026

कोटकपूरा में जगह-जगह लगे कूड़े के डंप बने मुसीबत, त्योहारों से पहले स्थायी समाधान की मांग

सोलन: नव निर्वाचित वार्ड सदस्यों को नशा निवारण अभियान की जानकारी, पंचायत स्तर पर उन्मूलन पर चर्चा

08 Oct 2026

मंडी: मेडिकल कॉलेज से हटाए आउटसोर्स कर्मचारियों का धरना, बहाली की मांग पर अड़े

08 Oct 2026

नियमित करने की मांग को लेकर संविदा डॉक्टरों, जीएनएम और एएनएम शुरू किया हड़ताल

08 Oct 2026

बरेली: एनएचएम के संविदा कर्मचारियों ने दिया धरना, हड़ताल की चेतावनी

08 Oct 2026

ग्राउंड रिपोर्ट: जहां हुआ सीमापुरी में हादसा, वहां पहुंचा अमर उजाला; जानें स्थानीय लोगों ने क्या बताया

08 Oct 2026

फरीदाबाद में हादसा: हार्डवेयर चौक पर तेज रफ्तार कार ट्राले से टकराई, नाबालिग चालक घायल

08 Oct 2026

कानपुर: गोविंद नगर में हरे-भरे पीपल के पेड़ की कटाई पर हंगामा

08 Oct 2026

कानपुर: कल्याणपुर-बिठूर मार्ग के गंगपुर चकबदा चौराहे पर हुए जानलेवा गड्ढे

08 Oct 2026

कानपुर सीएमओ दफ्तर में प्रदर्शन के दौरान हादसा, परिसर के गड्ढे में गिरकर कई कर्मी घायल

08 Oct 2026

कुल्लू दशहरा के मंच के लिए प्रदेशभर के कलाकारों ने दिया ऑडिशन, लोक संस्कृति के दिखे रंग

08 Oct 2026

कुल्लू कॉलेज में जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण पर मंथन, विशेषज्ञों से रूबरू हुए विद्यार्थी

08 Oct 2026

भिलाई इंडस्ट्रियल एरिया में हादसा: केमिकल कारखाने में भड़की भयानक आग, दमकल की टीमें मौके पर, कई मजदूर झुलसे

08 Oct 2026

शिमला: रिज मैदान पर वन्यजीव सप्ताह की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, हाथ से बने उत्पादों ने खींचा ध्यान

08 Oct 2026

सचिवालय कूच करने के लिए आगे बढ़ रहे ग्राम प्रधानों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका, धक्का-मुक्की

08 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed