{"_id":"66e3b64b3bc9a50ca60fe82a","slug":"the-river-is-in-spate-in-orchha-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2100234-2024-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: यूपी के माता टीला डैम से पानी छोड़ा, बेतवा और जामनी नदी उफान पर, बारिश का दौर भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: यूपी के माता टीला डैम से पानी छोड़ा, बेतवा और जामनी नदी उफान पर, बारिश का दौर भी जारी
निवाड़ी जिले में पिछले 48 घंटे से हो रही झमाझम बारिश के बीच उत्तर प्रदेश के माता टीला डैम से पानी छोड़े जाने के बाद ओरछा में बेतवा और जामनी नदी उफान पर आ गई है। बेतवा नदी के घाट पानी से डूब गए हैं, वहीं ऐतिहासिक छतरियां भी पानी के घेरे में आ गई हैं। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से नदी किनारे और उसके आसपास ना जाने की अपील की है।
निवाड़ी जिले में पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश के चलते जहां नदी-नाले उफान पर हैं और प्रशासन ने लोगों से अपील की है, वहीं बुंदेलखंड की अयोध्या और पर्यटक स्थल ओरछा से निकली जामनी और बेतवा नदियां उफान पर हैं। बेतवा नदी में उत्तर प्रदेश में बने माता टीला डैम से 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद ओरछा में बेतवा नदी उफान पर है। बेतवा नदी के सभी घाट डूब गए हैं, वहीं नदी किनारे बनी सैकड़ों साल पुरानी छतरियां भी डूब गई हैं और निचले स्तर पर बने मकानों में पानी भर गया है। होटल भी डूबे हुए हैं।
कलेक्टर की अपील
निवाड़ी जिले के कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए जिलेवासियों से अपील की है कि पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, ऐसे में नदी-नाले उफान पर हैं। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि जहां भी पानी भरा है और नदी-नाले उफान पर हैं, वहां लोग ना जाएं और अपनी स्वयं की सुरक्षा का ध्यान रखें। क्योंकि ऐसे में दुर्घटनाएँ अधिक हो जाती हैं। कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई नदी या नाला उफान पर है तो उसे पार न करें, क्योंकि आपका एक जोखिम आपकी जिंदगी ले सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।