{"_id":"682e8e8ba58d20e9a00c1757","slug":"mp-news-the-cylinder-exploded-with-a-loud-bang-people-narrowly-escaped-goods-worth-lakhs-including-the-house-burnt-to-ashes-singrauli-news-c-1-1-noi1336-2976578-2025-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Singrauli News: अचानक फटा सिलेंडर, लगी आग, घर समेत लाखों का सामान जला; हादसे में बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Singrauli News: अचानक फटा सिलेंडर, लगी आग, घर समेत लाखों का सामान जला; हादसे में बाल-बाल बचे लोग
मध्यप्रदेश की ऊर्जा राजधानी सिंगरौली जिले में बुधवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के जयंत चौकी क्षेत्र अंतर्गत गोलाई बस्ती में एक घर में रखे घरेलू गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में घर सहित लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है।
जानकारी के अनुसार, गोलाई बस्ती निवासी मिठाईलाल के घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह घर के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग बाहर आ गए और किसी की जान नहीं गई।
हालांकि, हादसे में घर और उसमें रखा लाखों का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। यह दुर्घटना ऐसी बस्ती में हुई, जहां तक दमकल वाहन भी नहीं पहुंच पाया। आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह है कि हादसे में घर के सभी लोग सुरक्षित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।