Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Destination Cabinet at Gandhi Sagar Backwaters, CM to Arrive by Cruise,Industry Policy Awaits Approval Now

एमपी: गांधी सागर के बैकवॉटर में होगी डेस्टिनेशन कैबिनेट, क्रूज से पहुंचेंगे सीएम, उद्योग नीति पर लगेगी मुहर

Mon, 16 Nov 2026 09:29 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 16 Nov 2026 09:29 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में इस बार मोहन कैबिनेट की बैठक मंदसौर जिले के गांधी सागर डैम के बैकवॉटर में होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव हिंगलाज माता मंदिर से बोट के जरिए बैठक स्थल पहुंचेंगे। बैठक में उद्योग नीति और मेगा इंडस्ट्री पैकेज की शर्तों में बदलाव के प्रस्ताव पर नजर रहेगी।
 

विज्ञापन
MP: Destination Cabinet at Gandhi Sagar Backwaters, CM to Arrive by Cruise,Industry Policy Awaits Approval Now
गांधीसागर के बैकवाटर में होगी मोहन सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार इस बार गांधी सागर डैम के बैकवॉटर में डेस्टिनेशन कैबिनेट की बैठक करने जा रही है। मंदसौर जिले में होने वाली इस बैठक को खास बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव हिंगलाज मंदिर से क्रूज पर सवार होकर कैबिनेट बैठक के लिए बनाए गए गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रिट स्थल तक पहुंचेंगे। बैठक में उद्योगों को बढ़ावा देने और प्रदेश में निवेश की संभावनाएं बढ़ाने वाली कई महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके साथ ही मेगा इंडस्ट्री पैकेज की शर्तों में बदलाव से जुड़ा प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने आ सकता है। मेगा इंडस्ट्री पैकेज की शर्तों में बदलाव का उद्देश्य बड़े निवेश प्रस्तावों को आकर्षित करने और औद्योगिक परियोजनाओं को प्रोत्साहन देने से जुड़ा हो सकता है। सरकार की कोशिश है कि प्रदेश में बड़े उद्योगों के निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जाए।  
विज्ञापन


मोहन सरकार ने प्रदेश के अलग-अलग पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों को पहचान दिलाने के उद्देश्य से डेस्टिनेशन कैबिनेट की पहल शुरू की है। गांधी सागर को इस बार बैठक के लिए चुनने के पीछे पर्यटन की संभावनाओं के साथ क्षेत्र की प्राकृतिक और भौगोलिक विशेषताएं भी अहम हैं। गांधी सागर डैम का विशाल जल क्षेत्र और आसपास का प्राकृतिक परिवेश इसे खास बनाता है। यहां गांधी सागर अभयारण्य भी है, जो वन्यजीव और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: जनजातीय गौरव दिवस पर आज डही आएंगे राज्यपाल और सीएम, पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित
विज्ञापन
विज्ञापन




चार डोम में तैयारियां, 200 लोगों के लिए खास इंतजाम 
बैकवॉटर के किनारे बैठक के लिए चार डोम तैयार किए गए हैं। कैबिनेट बैठक के लिए बनाए गए डोम का बैकग्राउंड पारदर्शी रखा गया है, ताकि बैठक के दौरान गांधी सागर डैम और बैकवॉटर का प्राकृतिक दृश्य दिखाई दे। यहां करीब 200 लोगों के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। इनमें मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। एक डोम में कैबिनेट की बैठक होगी, जबकि दूसरे में मंत्रियों और अधिकारियों के भोजन की व्यवस्था रहेगी। तीसरे डोम में मीडिया कर्मियों और अन्य लोगों के भोजन का इंतजाम किया गया है। चौथा डोम प्रेसवार्ता के लिए तैयार किया गया है। आयोजन स्थल पर गर्मी से बचाव के लिए 30 से अधिक एसी भी लगाए गए हैं। 

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: एमपी का क्षेत्रफल दोगुना, लेकिन तमिलनाडु से आधे थाने; पुलिस की मौजूदगी राष्ट्रीय औसत से कम


डोम में दिखेगी गांधी सागर की पहचान
कैबिनेट बैठक के लिए तैयार डोम को गांधी सागर और आसपास के प्राकृतिक परिवेश की थीम पर सजाया गया है। इसकी अंदरूनी दीवारों पर गांधी सागर डैम, चीता, गिद्ध, हिरण, मगरमच्छ और पशुपतिनाथ मंदिर के चित्र लगाए गए हैं। साथ ही पवन ऊर्जा से जुड़ी तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई हैं। इसके जरिए क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा, वन्यजीव और ऊर्जा की संभावनाओं को प्रदर्शित करने की कोशिश की गई है। 

ये भी पढ़ें- एमपी विधानसभा में जनता के सवालों के लिए घटा समय, पांच साल में 78 दिन चला सदन; तीन साल में 56 दिन हुई कार्यवाही



गांधी सागर को डेस्टिनेशन के लिए क्यों चुना 
गांधी सागर को डेस्टिनेशन कैबिनेट के लिए चुनना सरकार की क्षेत्रीय विकास की रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है। यहां एक ओर गांधी सागर अभयारण्य को चीतों के दूसरे प्राकृतिक रहवास के रूप में विकसित किया गया हैं। यह क्षेत्र गिद्धों की आबादी और जीर्णोद्धार कार्य किए जा रहे हैं। इस क्षेत्र में परमार कालीन स्थापत्य कला और मूर्तियों की समृद्धि को सहेजने के लिए जीर्णोद्धार कार्य किए जा रहे हैं। यहां चतुर्भुज नाथ नाला (शैलचित्र) मौजूद हैं। इसलिए यहां विश्व-विख्यात प्रागैतिहासिक रॉक आर्ट (भित्ति चित्रों) की सुरक्षा और पुरातात्विक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा गांधी सागर फ्लोटिंग फेस्टिवल, टेंट सिटी और साहसिक खेलों (वाटर स्पोर्ट्स-एडवेंचर) के जरिए स्थानीय युवाओं के लिए गाइड, हॉस्पिटैलिटी और हस्तशिल्प क्षेत्र में नए रोजगार अवसर सृजित किए गए हैं।



11,500 करोड़ की पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना 
गांधी सागर क्षेत्र में पर्यटन के साथ ऊर्जा उत्पादन और औद्योगिक विकास की भी संभावनाएं हैं। हाइड्रो पंप्ड स्टोरेज परियोजना जैसी पहल से ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के रास्ते खुल सकते हैं। इसके साथ ही 11,500 करोड़ रुपये की 1,920 मेगावाट क्षमता वाली पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश का अवसर लेकर आई है। सरकार इस बैठक के जरिए मालवा क्षेत्र में पर्यटन, ऊर्जा और औद्योगिक विकास की संभावनाओं को सामने लाना चाहती है।

अब तक कहां कहां हो चुकी है डेस्टिनेशन कैबिनेट 
3 जनवरी 2024 जबलपुर रानी दुर्गावती के शौर्य को नमन
5 अक्टूबर 2024 सिंग्रामपुर (दमोह) रानी दुर्गावती की स्मृति
24 जनवरी 2025 महेश्वर (खरगोन) लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर
20 मई 2025 राजवाड़ा, इंदौर अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष
3 जून 2025 पचमढ़ी राजा भभूत सिंह को समर्पित
9 दिसंबर 2025 खजुराहो विश्व धरोहर स्थल पर कैबिनेट
2 मार्च 2026 नागलवाड़ी (बड़वानी) जनजातीय संस्कृति और भीलट बाबा देवस्थल
19 जुलाई 2026 जगदीशपुर (भोपाल) आठवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed