Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Votes are not being stolen; the public has stopped voting for thieves: Narottam Mishra
{"_id":"6ab9040d895f48fb9a01fe03","slug":"votes-are-not-being-stolen-the-public-has-stopped-voting-for-thieves-narottam-mishra-shivpuri-news-c-1-1-noi1227-4770536-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सियासत: राहुल गांधी पर नरोत्तम का तीखा हमला, बोले- वोट चोरी नहीं हो रही, जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: राहुल गांधी पर नरोत्तम का तीखा हमला, बोले- वोट चोरी नहीं हो रही, जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 07:22 PM IST
Link Copied
रविवार को ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में शामिल होने शिवपुरी पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी की ओर से चुनाव आयोग और वोट चोरी को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश में वोट चोरी नहीं हो रही है, बल्कि जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया है।
पत्रकारों से चर्चा के दौरान नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी को अब समझना चाहिए कि देश की जनता जागरूक हो चुकी है। उन्होंने राहुल गांधी से देश की जनता से माफी मांगने की मांग भी की। नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 90 से अधिक चुनाव हार चुकी है। अपनी साख बचाने और नेतृत्व पर सवाल न उठे, इसलिए राहुल गांधी कभी हाइड्रोजन बम तो कभी सुतली बम लेकर आते हैं, लेकिन उनके आरोप अंत में फुस्स साबित होते हैं।
पूर्व गृह मंत्री ने राहुल गांधी के एसआईआर को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अभी तक राहुल गांधी ईवीएम के जरिए वोट चोरी होने का आरोप लगाते रहे, लेकिन अब एसआईआर को इसके लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि ईवीएम से वोट चोरी के उनके आरोप गलत साबित हुए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश की जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अगर चुनाव में हार के लिए अलग-अलग संस्थाओं और व्यवस्थाओं को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, तो राहुल गांधी को पहले देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि वोट चोरी नहीं होते, बल्कि देश की जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया है। राहुल गांधी की ओर से चुनाव आयोग और मतदाता सूची से जुड़े आरोपों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच लगातार सियासी बयानबाजी जारी है। शिवपुरी में नरोत्तम मिश्रा के बयान ने इस राजनीतिक बहस को एक बार फिर तेज कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।