{"_id":"69c6125a1669f859ee08e61f","slug":"uproar-over-fuel-supply-limit-at-petrol-pumps-drivers-allege-discrimination-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4096087-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: पेट्रोल पंप पर ईंधन देने की लिमिट पर हंगामा, वाहन चालकों ने लगाया भेदभाव का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: पेट्रोल पंप पर ईंधन देने की लिमिट पर हंगामा, वाहन चालकों ने लगाया भेदभाव का आरोप
अमेरिका-इस्राइल-ईरान युद्ध की खबरों के बीच पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों का असर अब जिले में भी दिखाई देने लगा है। गुरुवार रात जैतपुर स्थित एचपी पेट्रोल पंप में तेल देने की लिमिट को लेकर विवाद की स्थिति बन गई और वाहन चालकों ने पंप कर्मचारियों पर भेदभाव करने का आरोप लगाया।
स्थानीय लोगों के अनुसार पंप में वाहनों को सीमित मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा था। बाइक चालकों को 200 रुपये और बड़े वाहनों को 500 रुपये का ही तेल दिया जा रहा था, जबकि खाली डिब्बों में अधिक मात्रा में पेट्रोल देने की बात सामने आई। इसी बात को लेकर लाइन में लगे वाहन चालकों ने विरोध जताया, जिससे कुछ देर के लिए हंगामा की स्थिति बन गई।
कार चालक आशीष शुक्ला ने बताया कि वह गुरुवार रात अपने वाहन में पेट्रोल भराने जैतपुर पेट्रोल पंप पहुंचे थे, जहां पहले से कई वाहन लाइन में लगे थे। जब उनकी बारी आई तो कर्मचारियों ने उनकी कार में केवल 500 रुपये का ही पेट्रोल डाला। उन्होंने कर्मचारियों से लंबी दूरी जाने की बात कहकर अधिक पेट्रोल देने का अनुरोध किया, लेकिन कर्मचारियों ने मना कर दिया। आशीष शुक्ला का आरोप है कि उसी दौरान कुछ लोगों को डिब्बों में 20 लीटर तक पेट्रोल दिया गया।
बाइक चालक विक्की बारगाही ने भी आरोप लगाया कि उनकी बाइक में केवल 200 रुपये का पेट्रोल दिया गया, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर जिला प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि जिले में पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से तेल का स्टॉक न करें। प्रशासन का कहना है कि किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। हालांकि जैतपुर पेट्रोल पंप में हुई घटना के बाद लोगों में नाराजगी देखी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।