{"_id":"67c6a50c78af2c4fe009ae73","slug":"two-bikes-collided-head-on-an-elderly-man-and-a-young-man-were-injured-the-young-men-in-the-car-coming-from-behind-beat-up-the-injured-video-surfaced-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2689439-2025-03-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahdol: दो बाइको में आमने-सामने भिड़ंत में बुजुर्ग व युवक चोटिल, फिर कार सवार युवकों ने कर डाली मारपीट; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: दो बाइको में आमने-सामने भिड़ंत में बुजुर्ग व युवक चोटिल, फिर कार सवार युवकों ने कर डाली मारपीट; जानें
शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र के कोनी तिराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बुजुर्ग और एक युवक घायल हो गए। इसी दौरान बाईपास से कोनी की ओर जा रही एक कार में सवार चार युवक मौके पर पहुंचे और घायलों को बेरहमी से पीटने लगे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कार सवारों ने क्यों की मारपीट?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में शामिल एक बाइक कार के आगे-आगे चल रही थी, जो सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इससे कार चालक अचानक ब्रेक लगाने को मजबूर हो गया और अनियंत्रित होने से बाल-बाल बचा। इसी बात से नाराज कार सवार युवकों ने घायलों पर अपना गुस्सा उतारते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
घायलों को अस्पताल ले जाने के बजाय पिटाई
पुलिस के मुताबिक, हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग और 25 वर्षीय युवक घायल हुए हैं। बुजुर्ग के पैर में और युवक के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने जब कार सवार युवकों को रोकने की कोशिश की तो वे उनसे भी उलझने लगे और गाली-गलौज करने लगे।
पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए आरोपी
घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो मंगलवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी सोहागपुर भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यदि शिकायत मिलती है तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस घटना की निंदा करते हुए पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।