फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Repeated Tiger Sightings Spark Panic, Forest Department Issues Alert; Solo Jungle Visits Restricted

सीहोर: टाइगर की लगातार मौजूदगी से मचा हड़कंप, वन विभाग ने सतर्क रहने के लिए कराई मुनादी,अकेले जंगल जाने पर रोक

Wed, 30 Sep 2026 01:29 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 01:29 PM IST
Sehore: Repeated Tiger Sightings Spark Panic, Forest Department Issues Alert; Solo Jungle Visits Restricted
जिले के ग्रामीण और वन क्षेत्रों में हिंसक वन्य प्राणी की लगातार मौजूदगी की सूचनाओं से लोगों की चिंता बढ़ गई है। एक दिन पहले शाहगंज क्षेत्र में हाईवे पर टाइगर दिखाई देने की सूचना के बाद अब जहांगीरपुरा में बकरी के शिकार और धवोटी-धामनखेड़ा मार्ग पर हिंसक वन्य प्राणी दिखाई देने की खबर सामने आई है। लगातार घटनाओं के बाद वन विभाग ने प्रभावित गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

बीती रात जहांगीरपुरा क्षेत्र में एक हिंसक वन्य प्राणी ने ग्रामीण के मवेशी पर हमला कर दिया। हमले में बकरी की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन क्षेत्र से लगे इलाकों में लोगों को अकेले बाहर निकलने और जंगल की ओर जाने से बचने की सलाह दी जा रही है। इसी बीच धवोटी से धामनखेड़ा जाने वाले मार्ग पर भी मंगलवार को हिंसक वन्य प्राणी दिखाई देने की सूचना सामने आई है। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को कोनाझिर और कालापहाड़ क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो में दिखाई दे रहे वन्य प्राणी की पहचान और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि वन विभाग की ओर से अभी नहीं की गई है।

बता दें कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, कर्मचारी और शिक्षक आवागमन करते हैं। ऐसे में ड्यूटी पर जाने वाले शिक्षकों और अन्य लोगों को रास्ते में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। ग्रामीणों से कहा गया है कि सुनसान और वन क्षेत्र से गुजरने वाले रास्तों पर अनावश्यक रूप से रुकने या अकेले जाने से बचें। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची और लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को सतर्क किया। मुनादी के जरिए बताया गया कि वन क्षेत्र में हिंसक वन्य प्राणी की मौजूदगी की संभावना है। इसलिए कोई भी व्यक्ति अकेले जंगल की ओर न जाए और अपने पालतू मवेशियों को भी वन क्षेत्र में चरने के लिए न भेजे।

ये भी पढ़ें: इंदौर : चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टोरेट जाने से रोका तो धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

वन विभाग ने ग्रामीणों को वन्य प्राणी के नजदीक जाने को लेकर विशेष चेतावनी दी है। अधिकारियों ने कहा कि यदि कहीं हिंसक वन्य प्राणी दिखाई देता है तो उसका फोटो या वीडियो बनाने के लिए उसके करीब जाने की कोशिश न करें। ऐसी स्थिति में वन्य प्राणी आक्रामक हो सकता है और मानव जीवन के लिए खतरा पैदा हो सकता है। डिप्टी रेंजर विजय कसौटिया ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वन्य प्राणी दिखाई देने की स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना दी जाए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हर वीडियो या दावे को सच मानकर भय का माहौल बनाने से भी बचने की अपील की गई है।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले शाहगंज क्षेत्र में हाईवे पर टाइगर घूमता हुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई थी। इसके बाद जहांगीरपुरा में बकरी के शिकार और धवोटी-धामनखेड़ा मार्ग पर हिंसक वन्य प्राणी दिखाई देने की खबर ने ग्रामीण क्षेत्रों में चिंता बढ़ा दी है। लगातार सामने आ रही सूचनाओं के बीच वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी करने के साथ ग्रामीणों को सतर्क करने में जुटी है। वन विभाग ने ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए कहा है कि टीम लगातार स्थिति पर नजर रख रही है। विभाग ने किसी भी वन्य प्राणी की मौजूदगी की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उज्जैन: चतुर्थी पर श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी भक्तों की भीड़

30 Sep 2026

कानपुर: प्रतिबंधित मांस मिलने का आरोप, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जूही थाने का घेराव कर किया हंगामा

30 Sep 2026

कानपुर: बालाजीपुरम में भरा बाढ़ का पानी, आवागमन के लिए लोगों ने बनाया आनोखा रास्ता

29 Sep 2026

कानपुर: गोपालापुरम में जलभराव से जूझ रहे लोग, नाव से आवागमन करने को मजबूर हुए लोग

29 Sep 2026

बागपत: साध्वी प्राची बोलीं- अवैध मदरसे और मजारों पर चलाया जाए बुलडोजर

29 Sep 2026
विज्ञापन

रुड़की: हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष को गोली मारी, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

29 Sep 2026

कर्णप्रयाग: महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ने गंगा आरती में लिया भाग, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

29 Sep 2026
विज्ञापन

सदन की बैठक में कौशलपुरी मंडल अध्यक्ष विवाद में महापौर बोलीं- कार्यालय से गायब हुईं फाइलें

29 Sep 2026

एलपीयू हिंसा की ग्राउंड रिपोर्ट: आगजनी और तोड़फोड़ इत्तेफाक नहीं

कानपुर: दीदी मां मंदाकिनी ने कहा- जेन जी को रामकथा कथा से जोड़ें, सुसंस्कार दें

29 Sep 2026

VIDEO: आलू व्यापारी से बदमाशों ने की लूट, लोहे की रॉड से किया हमला

29 Sep 2026

एमबीपीजी चुनाव बवाल: आर्यन बेलवाल आगे...धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र, कालेज गेट पर प्रदर्शन; पुलिस ने की लाठीचार्ज

29 Sep 2026

टिहरी: छात्र संघ चुनाव के बाद भिड़े दो गुट, दुकानदार को पीटा

29 Sep 2026

पीएम मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर पलवल में सेवा संकल्प अभियान

29 Sep 2026

कानपुर: एलिवेटेड पुल पर केमिकल ड्रम से लदा ट्रक पलटा, सड़क पर फैला केमिकल

29 Sep 2026

Saharanpur: मुलाना गए थे दवाई लेने, रास्ते में मिली बेटी के मेडल की खबर: पिता

29 Sep 2026

पलवल में सेवा संकल्प अभियान: नुक्कड़ नाटकों से दिए राष्ट्र निर्माण के संदेश

29 Sep 2026

पांच खेल नर्सरियां बंद होने के बाद 32 की फिर होगी जांच

29 Sep 2026

फैक्टरी में घुसे बदमाशों ने चौकीदार दंपती से मारपीट कर लूटा, तीन गिरफ्तार

29 Sep 2026

समैन: एशियन गेम्स में एथलीट पूजा ने जीता कांस्य पदक, सीएम ने दी बधाई

29 Sep 2026

सोनीपत: रोल प्ले और लोक नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

29 Sep 2026

फरीदाबाद: बोरवेल में गिरी बच्ची के मामले में गोल्डी ब्रेजा ने की एफआईआर दर्ज कर जांच की मांग

29 Sep 2026

Meerut: तीन महीने से जलभराव में खड़ी गन्ने की हजरों हेक्टेयर फसल प्रभावित

29 Sep 2026

Meerut: अधूरा नाला बना किसानों की मुसीबत, खेतों में जलभराव से फसल बर्बाद

29 Sep 2026

Meerut: सरधना-बिनौली मार्ग पर गढ्ढों और जलभराव का जायज़ा लेने पहुंचे बागपत सांसद, अधिकारियों की कार्यशैली पर जताई नाराज़गी

29 Sep 2026

कानपुर: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग घायल

29 Sep 2026

Meerut: हंगामे के बीच पालिका बोर्ड बैठक समाप्त, सभासदों ने चेयरपर्सन पर लगाए आरोप, युवक के पर्चे फेंकने पर बढ़ा विवाद, कर्मचारियों से हाथापाई

29 Sep 2026

कानपुर: मोतीझील मेट्रो स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश

29 Sep 2026

कानपुर: कृष्णापुरम में पसरा अंधेरा, हादसे का खतरा

29 Sep 2026

कानपुर: गांधी जी पर बनी 12 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की हुई स्क्रीनिंग, सीएसजेएमयू में हुआ आयोजन

29 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed