{"_id":"6abc81e8d5108e460b056779","slug":"mp-retired-ias-officer-murdered-throat-slit-maid-hired-2-days-ago-missing-in-bhopal-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर गायब
Wed, 30 Sep 2026 08:58 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 30 Sep 2026 08:58 AM IST
सार
भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या से सनसनी फैल गई। सूरजनगर स्थित घर में उनकी गला रेतकर हत्या की गई। शुरुआती जांच में दो दिन पहले घर पर रखे गए नौकर पर पुलिस का शक है, जो घटना के बाद से गायब बताया जा रहा है।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरजनगर में रहने वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि अधिकारी अपनी पत्नी के साथ रहते थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, राकेश अग्रवाल के घर पर दो दिन पहले ही एक नौकर को काम पर रखा गया था। घटना के बाद से वह नौकर गायब है। इसी वजह से शुरुआती जांच में पुलिस का शक उस पर जा रहा है। हालांकि, अभी पुलिस की ओर से उसके हत्या में शामिल होने की पुष्टि नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश: भाजपा के देब-रेखा आज से भोपाल में, वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात, बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद
घर के अंदर हुई वारदात
बताया जा रहा है कि हत्या की वारदात घर के अंदर ही हुई। रिटायर्ड अधिकारी की गला रेतकर हत्या की गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- स्वामित्व योजना पर गतिरोध: पटवारियों पर कार्रवाई की तैयारी, पुराने मामलों की जानकारी जुटा रही सरकार
दो दिन पहले आया नौकर, फिर गायब
पुलिस की शुरुआती जांच में घर पर दो दिन पहले रखे गए नौकर का गायब होना अहम कड़ी माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस इसी बिंदु सहित अन्य संभावनाओं पर भी जांच कर रही है। नौकर ही हत्या का आरोपी है, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।