फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   MP: Sunil Lodhi shares his inspiring journey of faith, struggle and success in Siddhpur

'10 करोड़ मिलें, फिर भी तानपुरा नहीं दूंगा’: सिद्धपुर पहुंचे गायक सुनील लोधी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, जानें

Sun, 06 Sep 2026 08:51 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 08:51 PM IST
MP: Sunil Lodhi shares his inspiring journey of faith, struggle and success in Siddhpur

सिद्धपुर में भव्य प्रादेशिक मटकी फोड़ आयोजन की तैयारियों के बीच उस समय माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया, जब ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई’ से देशभर में पहचान बनाने वाले सागर जिले के कलाकार सुनील लोधी ने अपनी आवाज में भक्ति के सुर छेड़े। अपने पुराने वाद्य यंत्र के साथ हनुमान भक्ति से जुड़ी पंक्तियां गाते ही वहां मौजूद लोग श्रद्धा और भावनाओं से भर उठे। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के संघर्ष, संगीत सीखने के अनूठे सफर और सफलता के पीछे हनुमान जी की कृपा की कहानी भी साझा की।

'जो कुछ हुआ, हनुमान जी की कृपा से हुआ'
सुनील लोधी ने कहा कि सिद्धपुर आने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म में उनका गाना आने के पीछे संघर्ष और सीख से भरी एक लंबी कहानी है। आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसके पीछे हनुमान जी की कृपा, उनका आशीर्वाद और दर्शकों का प्रेम है। उन्होंने देशवासियों और अपने सभी श्रोताओं का दिल से आभार जताया।

न संगीत की क्लास ली, न कोई गुरु रहा
अपनी संगीत यात्रा के बारे में सुनील ने बताया कि उन्होंने संगीत सीखने के लिए कभी कोई औपचारिक क्लास नहीं ली और न ही उनका कोई संगीत गुरु रहा। उन्होंने महान गायिका लता मंगेशकर को अपनी प्रेरणा बताया। सुनील ने कहा कि लता जी के गीतों से उनका गहरा लगाव रहा और उन्हीं को सुनते-सुनते उन्होंने गायकी की बारीकियां सीखीं।

पढ़ें: महाकाल की सवारी में नया गजराज: श्यामू को ब्रेक, तमिलनाडु से आई सुमा ने संभाली जिम्मेदारी; जानें खासियत

उन्होंने बताया कि स्टारमेकर ऐप और यूट्यूब पर कराओके संगीत सुनकर गीतों के बोल, गायकी का अंदाज और सुरों को समझने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भले ही उन्होंने ज्यादा पढ़ाई नहीं की, लेकिन संगीत के प्रति लगाव ने उन्हें लगातार सीखने और अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उनके लिए संगीत का सफर किसी औपचारिक प्रशिक्षण से ज्यादा निरंतर अभ्यास और लगन का रहा।

जब सुनील ने छेड़ा 'हनुमान' का सुर
प्रेस से चर्चा के दौरान आग्रह किए जाने पर सुनील लोधी ने अपना चर्चित भजन गाकर सुनाया। अपने साथ रखे पारंपरिक वाद्य यंत्र के साथ उन्होंने ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई’ की प्रस्तुति दी। उनकी आवाज और वाद्य यंत्र की धुन ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। भजन में भक्त का अपने आराध्य पर पूर्ण विश्वास और जीवन की नैया भगवान के हवाले करने की भावना झलकती है।

'10 करोड़ मिलें, फिर भी तानपुरा नहीं दूंगा'
अपने पारंपरिक वाद्य यंत्र के प्रति सुनील का जुड़ाव भी भावुक करने वाला रहा। जब उनसे पूछा गया कि क्या आज भी वही साउंड और बाजा उनके पास है, तो उन्होंने कहा कि यह यंत्र उनके लिए सिर्फ संगीत का साधन नहीं, बल्कि बचपन से जुड़ी उनकी साधना का हिस्सा है। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि यदि कोई इसके बदले उन्हें 10 करोड़ रुपये भी दे, तब भी वह अपना तानपुरा नहीं देंगे। उनके लिए यह वाद्य यंत्र धन से कहीं अधिक अनमोल है।

'बुंदेलखंड की माटी का छोटा-सा कलाकार हूं'
अपनी पहचान को लेकर भी सुनील लोधी बेहद विनम्र नजर आए। उन्होंने खुद को बुंदेलखंड की माटी से निकला एक छोटा-सा कलाकार बताया। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में उनसे कहीं बड़े और स्थापित गायक हैं और वह उनकी बराबरी करने की बात भी नहीं कर सकते। उनके अनुसार उनकी सबसे बड़ी ताकत दर्शकों का प्रेम और हनुमान जी का आशीर्वाद है।

जन्माष्टमी पर सिद्धपुर आने का जताया आभार
सुनील ने जन्माष्टमी आयोजन के लिए बजरंग दल के प्रांत टोली सदस्य विवेक राठौर और नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहां बुलाया जाना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने सीहोरवासियों को भी धन्यवाद दिया। सुनील ने कहा कि सिद्धपुर का यह आयोजन उनके लिए केवल मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण और हनुमान जी की भक्ति से जुड़ने का भी अवसर है।

'महोत्सव का उद्देश्य हिंदुओं को एक छत के नीचे लाना'
आयोजन से जुड़े बजरंग दल के प्रांत टोली सदस्य विवेक राठौर ने कहा कि यह केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं है। इसका उद्देश्य हिंदुओं और सनातनियों को एक छत के नीचे लाना है। उन्होंने सहस्त्र महाचंडी यज्ञ का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां भी विभिन्न समाजों के लोगों को एक साथ लाने का प्रयास किया गया था। इसी क्रम में जन्माष्टमी के इस आयोजन को भी सामाजिक एकता से जोड़ा गया है।

'अलग-अलग जातियां, लेकिन हम सब हिंदू एक'
विवेक राठौर ने कहा कि समाज में अलग-अलग जातियों के लोग हैं, लेकिन सभी हिंदू एक हैं। इसी भावना के साथ सुनील लोधी को आयोजन में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि कई अन्य कलाकारों से भी बातचीत चल रही थी, लेकिन सुनील लोधी को इसलिए चुना गया क्योंकि उनकी कला और भक्ति लोगों को जोड़ने का काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर में पांडु नदी का तांडव, गोपालपुरम में घुसा उफान का पानी

06 Sep 2026

कानपुर: बर्रा-आठ कच्ची बस्ती में घुसा पानी, 300 से अधिक परिवारों ने छोड़ा घर

06 Sep 2026

पीलीभीत: बारिश के कारण कच्चा घर भरभराकर गिरा, घरेलू सामान मलबे में दबा

06 Sep 2026

सिरमौर: सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों में जुटी भाजपा, नाहन में पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति

06 Sep 2026

लखनऊ में गोमती का जलस्तर बढ़ने से मेहंदी घाट तक पहुंचा पानी

06 Sep 2026
विज्ञापन

लखनऊ में केजीएमयू के बाहर डॉक्टरों के इंतजार में समय बिता रहे मरीज और तीमारदार

06 Sep 2026

पीलीभीत: कटना नदी में डूबा युवक, दूसरे दिन भी नहीं लगा पता, तलाश जारी

06 Sep 2026
विज्ञापन

मोगा: नशे की सप्लाई लाइन तोड़ने के साथ नशा पीड़ितों के इलाज और पुनर्वास पर पंजाब सरकार का जोर

मोगा पुलिस ने जरूरतमंदों के साथ बांटी त्योहारों की खुशियां, एसएसपी कैंप हाउस के बाहर लगाया लंगर

लखनऊ में आदर्श टेंट कैटरिंग एंड डेकोरेशन व्यापार मंडल के प्रथम स्थापना दिवस पर समारोह आयोजित

06 Sep 2026

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर साउथ का स्वर्ण जयंती समारोह

06 Sep 2026

कोरबा में 50 से ज्यादा हाथियों का आतंक: दिनदहाड़े खेतों में घुसकर चट कर रहे धान; गांव के करीब पहुंचा झुंड

06 Sep 2026

सिरमौर: कौलावालाभूड़ स्कूल का अंडर-14 प्रतियोगिता में दबदबा, छात्र-छात्रा दोनों वर्गों में ऑल राउंड बेस्ट

06 Sep 2026

सिरमौर में सांसद सुरेश कश्यप का प्रदेश सरकार पर हमला, बोले- चार साल में 51 हजार करोड़ का बढ़ा कर्ज

06 Sep 2026

दिल्ली में लव कुश रामलीला: राजप्रेमी बनेंगे रावण, पेंटल निभाएंगे नारद का किरदार

06 Sep 2026

मंत्री विपुल गोयल ने राजा हसन खां मेवाती के बलिदान दिवस कार्यक्रम में की शिरकत

06 Sep 2026

32 दिन से गुरुग्राम में कूड़े का अंबार, सफाईकर्मियों की हड़ताल से लोग हो रहे बीमार

06 Sep 2026

बारिश के बाद गुरुग्राम के पार्कों में जलभराव, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर सवाल

06 Sep 2026

कानपुर: संचित गुप्ता की अंतिम विदाई में छलकीं आंखें, वायुसेना के जवानों ने दी सलामी

06 Sep 2026

अमृतसर: शहीद भाई जसवंत सिंह खालड़ा की बरसी पर धार्मिक समागम कार्यक्रम का आयोजन

06 Sep 2026

लखनऊ में बी फार्मा छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

06 Sep 2026

सिरमौर : डॉ. राजीव सैजल बोले-पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान

06 Sep 2026

छत्तीसगढ़: झीरम घाटी फैसले पर विजय शर्मा का कांग्रेस पर हमला, बोले- प्रमाण है तो एनआईए को क्यों नहीं देते?

06 Sep 2026

लखनऊ के चशायर होम में मनाया गया असहाय वृद्धों का जन्मदिन

06 Sep 2026

सोलन: पेंशन के इंतजार में बीत रहा महीना, नालागढ़ में HRTC पेंशनर्स ने उठाई आवाज; 3% डीए और चिकित्सा बिल जारी करने की मांग

06 Sep 2026

VIDEO: आगरा में यूजीसी के विरोध में की महापंचायत, आंदोलन की बनाई रणनीति

06 Sep 2026

नंगल में शिक्षा मंत्री ने चलाया सफाई अभियान

सीजी: कोंडागांव में बंद मोबाइल मेडिकल यूनिट को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल, तत्काल शुरू करने की मांग

06 Sep 2026

टप्पल के खेड़िया खुर्द में जलभराव से ग्रामीण परेशान

06 Sep 2026

अंबेडकरनगर में नवनिर्मित पारिवारिक न्यायालय भवन का उद्घाटन, अधिवक्ताओं और वादकारियों को राहत

06 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed