Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Daylight Knife Attack on Young Woman Riding a Scooter in Front of Collectorate Gate
{"_id":"6ab502d26cad0a55e9046bf9","slug":"daylight-knife-attack-on-young-woman-riding-a-scooter-in-front-of-collectorate-gate-accused-arrested-within-hours-satna-news-c-1-1-noi1567-4759689-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सतना में वारदात: दिनदहाड़े कलेक्ट्रेट गेट के सामने स्कूटी सवार युवती पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतना में वारदात: दिनदहाड़े कलेक्ट्रेट गेट के सामने स्कूटी सवार युवती पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: सतना ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 09:39 PM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश के सतना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलेक्ट्रेट गेट के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े एक स्कूटी सवार युवती पर एक युवक ने अचानक चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर मुख्य हमलावर आरोपी सागर जाटव को गिरफ्तार कर लिया है।
बाइक सवार को पीछे से आरोपी ने किया हमला
घायल युवती ने बताया कि वह अपनी स्कूटी से कहीं जा रही थी, तभी आरोपी ने पीछे से आकर उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस की सक्रियता से आरोपी पकड़ा गया
स्कूटी सवार युवती को पीछे से चाकू मार कर भाग रहे आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस की सक्रियता से चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। घायल युवती ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि स्कूटी से जब वह जा रही थी तभी उस पर चाकू से हमला हुआ, उसने फ़ौरन सिटी कोतवाली टीआई हेमंत शर्मा को फोन किया। इसके बाद कुछ घंटे में आरोपी गिरफ्तार हो गया। वहीं इस पूरे मामले में टीआई हेमंत शर्मा ने बताया पुलिस इस पूरे मामले में कई पहलुओ की जांच पड़ताल मे जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।