फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Gadkari, CM to Flag Off 351 Buses in 7 Cities; Sugam Transport Service Begins After 21 Years

सात शहरों की 351 बसों को गडकरी-सीएम कल दिखाएंगे हरी झंडी; 21 साल बाद सुगम परिवहन सेवा का आगाज

Thu, 24 Sep 2026 08:52 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 24 Sep 2026 08:52 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में 21 साल बाद शुक्रवार से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होने जा रही है। भोपाल में सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सात शहरों की 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन
MP: Gadkari, CM to Flag Off 351 Buses in 7 Cities; Sugam Transport Service Begins After 21 Years
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में शहरों और गांवों के बीच सीधी बस कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में शुक्रवार से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होने जा रही है। भोपाल के गोविंदपुरा स्थित दशहरा मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री ने गुरुवार शाम दशहरा मैदान पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंच, सभा स्थल और बसों की व्यवस्था देखी। सीएम  ने नई बसों में बैठकर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और इनमें इस्तेमाल की गई आधुनिक तकनीक की जानकारी भी ली। परिवहन सचिव मनीष सिंह ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम और बस सेवा से जुड़ी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: एक बस, चार राज्यों के कागज और छह राज्यों का नेटवर्क; यमुना हादसे का एमपी से जुड़ा लिंक सामने आया
विज्ञापन


सात शहरों की 351 बसें होंगी रवाना
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के पहले चरण में प्रदेश के सात शहरों से 351 बसें शुरू की जा रही हैं। इनमें इंदौर, भोपाल, जबलपुर, रीवा, देवास, कटनी और भिंड शामिल हैं। इन बसों के जरिए अलग-अलग शहरों के बीच इंटरसिटी और शहरों के भीतर इंट्रासिटी परिवहन को बढ़ाया जाएगा। पहले चरण में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 351 बसों का संचालन शुरू होगा। सरकार का फोकस शहरों के साथ आसपास के क्षेत्रों को बेहतर बस कनेक्टिविटी से जोड़ने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों की शहरवार जानकारी  
इंदौर: 145 बसें - 50 इंटरसिटी और 95 इंट्रासिटी
भोपाल: 106 बसें - 23 इंटरसिटी और 83 इंट्रासिटी
जबलपुर: 67 बसें -14 इंटरसिटी और 53 इंट्रासिटी
रीवा: 18 इंटरसिटी बसें
देवास: 10 इंटरसिटी बसें
कटनी: 3 इंटरसिटी बसें
भिंड: 2 इंटरसिटी बसें 

ये भी पढ़ें-  एमपी सुगम यात्री परिवहन सेवा: बस में सीसीटीवी-पैनिक बटन, लाइव लोकेशन भी दिखेगी; कमांड सेंटर से होगी निगरानी

मुख्यमंत्री ने बसों की सुविधाएं भी देखीं
दशहरा मैदान में खड़ी नई बसों का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने इनमें यात्रियों के लिए दी गई सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बसों में बैठकर आधुनिक तकनीक और अन्य व्यवस्थाएं भी देखीं। शुक्रवार के कार्यक्रम में इन बसों को औपचारिक रूप से सेवा में शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर दशहरा मैदान में मंच, सभा स्थल और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन समेत संबंधित विभागों के अधिकारी भी तैयारियों में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed