फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Narcotics were being smuggled in a container, hidden beneath blankets; 106 kg of poppy husk seized

Ratlam Crime: रतलाम में कंटेनर से 106 किलो डोडाचूरा जब्त, कंबलों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे दो आरोपी

Sat, 22 Aug 2026 05:10 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2026 05:10 PM IST
Narcotics were being smuggled in a container, hidden beneath blankets; 106 kg of poppy husk seized

रतलाम जिले में पुलिस लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। तस्कर पुलिस से बचने के लिए तस्करी के तरीके बदल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद वे पुलिस की पकड़ से बच नहीं पा रहे हैं। पुलिस इससे पहले कार, लोडिंग वाहन, ट्रक और कंटेनर में मुर्गी दाने सहित अन्य सामान के बीच छिपाकर मादक पदार्थ ले जाते तस्करों को पकड़ चुकी है। अब बिलपांक पुलिस ने महू-नीमच हाईवे पर कंटेनर में कंबलों के नीचे डोडाचूरा छिपाकर ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 106 किलो 47 ग्राम डोडाचूरा और कंटेनर जब्त किया गया है।

एएसपी (रतलाम शहर) राकेश पंद्रो ने शनिवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि एसपी अमित कुमार के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जावरा की तरफ से इंदौर जा रहे कंटेनर क्रमांक एनएल-01-एए-6956 में डोडाचूरा ले जाया जा रहा है।

पढें: कुबेरेश्वरधाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान, 23 से 25 अगस्त तक इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

सूचना के आधार पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान के नेतृत्व में पुलिस टीम को कंटेनर की तलाश के लिए रवाना किया गया। टीम ने महू-नीमच हाईवे पर कंटेनर की तलाश की। इस दौरान कंटेनर बिलपांक थाना क्षेत्र के सातरूंडा फंटे के पास ले-बाय पर खड़ा मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर कंटेनर के ड्राइवर 42 वर्षीय मोहनलाल पिता बगदीराम माली, निवासी ग्राम बराड़ा, सरवनिया महाराज के पास, थाना जावद, जिला नीमच और क्लीनर 53 वर्षीय प्रेमचंद पिता केसुराम धाकड़, निवासी ग्राम रामपुरिया, थाना बेगूं, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को हिरासत में लिया।

कंटेनर की तलाशी लेने पर कंबलों के नीचे डोडाचूरा के छह कट्टे छिपाकर रखे मिले। कट्टों में कुल 106 किलो 47 ग्राम डोडाचूरा भरा हुआ था। पुलिस ने डोडाचूरा और कंटेनर जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे डोडाचूरा नीमच की संगराणा घाटी निवासी अनील सिंह राजपूत से लेकर महाराष्ट्र के मालेगांव की ओर जा रहे थे। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि डोडाचूरा किसे पहुंचाया जाना था और इस तस्करी में और कौन लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सेक्टर 17 में 13 जिलों के 195 खिलाड़ी दिखाएंगे फिन स्विमिंग में दम

22 Aug 2026

Meerut: केएल इंटरनेशनल स्कूल में ‘मां तुझे प्रणाम’ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरे देशभक्ति के रंग

22 Aug 2026

Video: छात्राओं के लिए महिला थाने में ‘दोस्त पुलिस’ कार्यक्रम

22 Aug 2026

कन्नौज: जहरखुरानी गिरोह से पुलिस की मुठभेड़; एक घायल, दो गिरफ्तार

22 Aug 2026

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत नंगल से तीन रूटों पर बसें रवाना

विज्ञापन

शिमला: कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में गरजा विपक्ष, हाथों में तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

22 Aug 2026

118978 क्यूसेक पानी छोड़ने से 10 सेमी बढ़ा गंगा का जल स्तर

22 Aug 2026
विज्ञापन

कांवड़ियों के सिर चढ़कर बोल रही भोले की भक्ति

22 Aug 2026

वीडियो: कांग्रेस विधायक दल ने हाथ में तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर में भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन

22 Aug 2026

फतेहाबाद के टोहाना में इंदाछोई में जर्जर पुल बना हादसे का कारण, गड्ढे में उछली कार; युवक घायल

22 Aug 2026

भोआ हलके के चार गांवों में लगभग दो किमी सड़कों के निर्माण कार्य शुरू

Faridabad: फरीदाबाद में बारिश से गिरा पेड़, नीलम रेलवे रोड पर टला बड़ा हादसा

22 Aug 2026

सोलन: बार काउंसिल ऑफ इंडिया को हटाने के लिए वकीलों ने दिया सोलन न्यायालय परिसर में धरना

22 Aug 2026

मंडी: भ्यूली से बिजनी तक एनएच के रखरखाव पर खर्च होंगे साढ़े छह करोड़

22 Aug 2026

Bijnor: खेतों में गन्ने की फसल और चारा हाथियों के निशाने पर, ग्रामीणों में रोष

22 Aug 2026

फिरोजपुर में एएनटीएफ ने साढ़े पांच किलो हेरोइन सहित दो आरोपियों को पकड़ा

Gurugram Waterlogging: गुरुग्राम में तेज बारिश से जलभराव, 2 फीट तक भरा पानी; थाने-पोस्टमार्टम हाउस भी डूबे

22 Aug 2026

बारिश का इंतजार लंबा हुआ! राजस्थान में मानसून सुस्त, शनिवार को कुछ जिलों में राहत के आसार

22 Aug 2026

लोगों की सूचना पर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने गांव कसियाना पहुंचकर दबोचा नशा तस्कर

22 Aug 2026

पानीपत में सावन के चौथे शनिवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया जलाभिषेक

22 Aug 2026

RJD अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बिहार सरकार को घेरा, वित्तीय स्थिति पर उठाए सवाल

22 Aug 2026

डैमों में बढ़ते जलस्तर और किसानों के मुद्दों पर सरवण पंधेर ने सरकार को घेरा

22 Aug 2026

इंदौर के अन्नपूर्णा रोड पर बनेगी नई चाट चौपाटी, लोगों को घर के पास मिलेगा स्वाद

22 Aug 2026

सेवा आश्रम के बच्चों की राखियां बनी खास पहचान, हुनर और मेहनत से दिखाया आत्मविश्वास

22 Aug 2026

MP: तेंदूखेड़ा में दो घंटे झमाझम बारिश, विद्यानगर कॉलोनी समेत कई इलाके जलमग्न; सड़कों पर भरा पानी

22 Aug 2026

CM Flying Squad Raid: फरीदाबाद के एक होटल में पुलिस और सीएम उड़ान दस्ते का छापा

22 Aug 2026

संसद मार्ग थाने से ग्राउंड रिपोर्ट: कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ के बाद गेट बंद, RAF के जवान तैनात

22 Aug 2026

उज्जैन में भांग से सजे बाबा महाकाल

पंकज जी महाराज बोले- सत्संग से कर्मों की गंदगी होती है साफ, VIDEO

22 Aug 2026

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर निकाली तिरंगा यात्रा, VIDEO

22 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed