Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
This is how the heir of Rajgarh saved the lives of 7 people of a family of Shivpuri road accident
{"_id":"673666e7480d6f411b0d20bc","slug":"this-is-how-the-heir-of-rajgarh-saved-the-lives-of-7-people-of-a-family-of-shivpuri-district-after-a-road-accident-listen-to-the-words-of-the-heir-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-2318196-2024-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: राजगढ़ के वारिस ने शिवपुरी के परिवार के सात लोगों की सड़क हादसे के बाद बचाई जान, अब क्या बोले?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: राजगढ़ के वारिस ने शिवपुरी के परिवार के सात लोगों की सड़क हादसे के बाद बचाई जान, अब क्या बोले?
राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में रहने वाले वारिस खान ने शिवपुरी जिले के एक शर्मा परिवार के 7 लोगों की जान बचाई। सड़क हादसे के बाद बहादुरी दिखाने वाले इस काम के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वारिस को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। वारिस के अनुसार, मुख्यमंत्री ने व्हाट्सएप पर उनसे बातचीत कर उनकी नगरपालिका की पुरानी नौकरी भी वापस दिलाने का वादा किया है।
जानकारी के मुताबिक, ब्यावरा शहर में प्लम्बर का कार्य करने वाले वारिस खान किसी काम से बुधवार की सुबह करीब 11 बजे बीनगंज की ओर जा रहे थे। उस दौरान उनकी आंखों के सामने एक हादसा हुआ, जिसमें शिवपुरी से भोपाल की ओर जा रही एक कार ब्रेक चिपकने की वजह से पलट गई और उसके गेट लॉक हो गए। मौके पर मौजूद वारिस ने बहादुरी दिखाते हुए अकेले गाड़ी को सीधा किया और अपने हाथों से कार के कांच तोड़कर उसमें फंसे सात लोगों को बाहर निकाला। उन्होंने उन सभी को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि अगर, वारिस ने इतनी तत्परता न दिखाई होती तो कार में मौजूद सात लोगों की दम घुटने से जान भी जा सकती थी।
मीडिया से बात करते हुए वारिस ने बताया, "बुधवार की सुबह करीब 11 बजे की बात है। मैं ब्यावरा से बीनगंज की ओर काम के लिए जा रहा था। उसी दौरान शिवपुरी की ओर से आ रही एक कार ने ब्रेक लगाए जो चिपक चुके थे। इससे गाड़ी पलट गई। मैंने अपनी बाइक एक तरफ खड़ी की और पलटे हुए वाहन की ओर दौड़ लगा दी। मैंने पहले गाड़ी के कांच फोड़े और दो बच्चों को बाहर निकाला। फिर गाड़ी को सीधा किया और उसमें फंसी दो महिलाओं और तीन पुरुषों को भी बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वे लोग शिवपुरी के रहने वाले थे और भोपाल में जांच करवाने के लिए जा रहे थे। यह घटना ब्यावरा से करीब 7-8 किलोमीटर दूर पर्वघोड़ा पछाड़ के पास हुई।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।