Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Another accident in Biaora, scaffolding collapsed from a 3-storey building under construction, 1 laborer dead
{"_id":"66d513e6afbdd6c06005cbc8","slug":"another-accident-in-biaora-scaffolding-collapsed-from-a-3-storey-building-under-construction-1-laborer-dead-2-artisans-injured-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-2060771-2024-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh: ब्यावरा में फिर हादसा, तीन मंजिला निर्माणधीन इमारत से टूटकर गिरा मचान, एक मजदूर की मौत, दोकारीगर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh: ब्यावरा में फिर हादसा, तीन मंजिला निर्माणधीन इमारत से टूटकर गिरा मचान, एक मजदूर की मौत, दोकारीगर घायल
राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में रविवार देर शाम को फिर से निर्माणाधीन मकान में हादसा होने का मामला सामने आया है, जहां मचान टूटने के कारण हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई और दो कारीगर घायल हो गए। इसके पूर्व में बीते कुछ माह में भी निर्माणधीन तीन मंजिला इमारत के गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हुई थी और लगभग 5 से 6 लोग घायल हुए थे।
जानकारी के मुताबिक ब्यावरा शहर में रेलवे स्टेशन रोड पर गोपाल सोनी के निर्माणाधीन मकान की तीन मंजिला इमारत में प्लास्टर का कार्य किया जा रहा था, जिसमें मचान बांधकर रविवार को प्लास्टर का कार्य कर रहे कारीगर राज पिता मोहन लाल जाटव और चेतन पिता प्रेम सिलावट के साथ एक मजदूर जगदीश पिता कन्हैयालाल दांगी अचानक मचान की बल्ली टूटने के कारण नीचे गिर गए। इस हादसे में मजदूर जगदीश पिता कन्हैयालाल दांगी की मौत हो गई, जिसके शव को ब्यावरा सिविल अस्पताल के पीएम रूम में रखा गया है। दोनो गंभीर घायल कारीगर राज और चेतन को ब्यावरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
ब्यावरा देहात थाना प्रभारी गोविंद मीणा ने बताया कि रेलवे स्टेशन रोड पर गोपाल सोनी के मकान का कार्य चल रहा था, जिसकी तीसरी मंजिल पर मचान बांधकर प्लास्टर का कार्य कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। दो कारीगर घायल हो गए है जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मचान में लगी हुई बल्ली टूटने के कारण यह हादसा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।