Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
accident in Morena: mother and son killed, four others critically injured; Scorpio vehicle completely mangled.
{"_id":"6ae83e7701f3748a6c0d1b1e","slug":"horrific-road-accident-in-morena-mother-and-son-killed-four-others-critically-injured-scorpio-vehicle-completely-mangled-morena-news-c-1-1-noi1227-4898111-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुरैना में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर से टकराने के बाद स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, मां-बेटे की मौत; चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरैना में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर से टकराने के बाद स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, मां-बेटे की मौत; चार घायल
मध्य प्रदेश के मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सराय छोला थाना क्षेत्र में राजघाट पुल के पास पीछे से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी कंटेनर में जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के मुताबिक, परिवार दो गाड़ियों में सवार होकर भोपाल से उत्तर प्रदेश के बदायूं जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे-44 पर राजघाट पुल के पास स्कॉर्पियो पीछे से कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीण और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे। स्कॉर्पियो में फंसे घायलों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू किया गया। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल धौलपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।
हादसे में मां और बेटे की मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कराया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। राजघाट पुल के पास हुए इस हादसे ने एक बार फिर नेशनल हाईवे पर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेज रफ्तार और वाहनों के बीच दूरी बनाए रखने की अनदेखी गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।फिलहाल हादसे में मां-बेटे की मौत और चार लोगों के गंभीर घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद परिवार के सुरक्षित सफर की उम्मीद दर्दनाक घटना में बदल गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।