फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Fake health officials busted in Mandla! Doctor extorted 20,000 rupees, 3 arrested

एमपी: मंडला में फर्जी स्वास्थ्य अधिकारी बनकर वसूली, क्लिनिक सील करने की धमकी देकर ऐंठे 20 हजार

Sat, 10 Oct 2026 08:52 AM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 08:52 AM IST
Fake health officials busted in Mandla! Doctor extorted 20,000 rupees, 3 arrested

मंडला जिले के नैनपुर क्षेत्र में खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताकर क्लिनिक संचालकों से कथित तौर पर वसूली करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मध्य प्रदेश शासन लिखा स्टीकर लगी गाड़ी से पहुंचे चार लोगों ने ग्राम मक्के स्थित गोस्वामी आरोग्य निकेतन क्लिनिक के संचालक डॉ. युवराज पुरी गोस्वामी की डिग्री और क्लिनिक के पंजीयन को फर्जी बताते हुए उसे सील करने की धमकी दी। इसके बाद मामला रफा-दफा करने के नाम पर उनसे 20 हजार रुपये वसूल लिए।

डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर पटेल, सिद्धांत पटेल और भूपेंद्र बैरागी के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

डिग्री और पंजीयन फर्जी बताकर सील करने की दी धमकी
क्लिनिक संचालक डॉ. युवराज पुरी गोस्वामी के मुताबिक, उनके पास बीएएमएस की डिग्री, डॉक्टर के रूप में पंजीयन और क्लिनिक का वैध पंजीयन है। इसके बावजूद चार लोग उनके क्लिनिक पहुंचे और दस्तावेजों को फर्जी बताते हुए कार्रवाई करने की धमकी देने लगे।

डॉक्टर का आरोप है कि जब उन्होंने संबंधित लोगों से पहचान पत्र मांगे, तो वे अपनी पहचान स्पष्ट नहीं कर सके। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस अधिकारियों को बुलाकर क्लिनिक सील कराने की धमकी दी और मामला रफा-दफा करने के बदले 20 हजार रुपये मांगे।

डॉ. गोस्वामी ने बताया कि घटना के समय क्लिनिक में वह अकेले थे। आरोपियों के दबाव और धमकियों के कारण उन्हें रुपये देने पड़े। बाद में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। वहां से उन्हें जानकारी मिली कि इस तरह की कार्रवाई के लिए विभाग की ओर से कोई अधिकृत टीम नहीं भेजी गई थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

पढ़ें: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 27% आरक्षण रद्द; 13% होल्ड पदों पर तीन महीने में होगी भर्ती

संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर रोकी गाड़ी
नैनपुर के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. राजीव चावला ने बताया कि क्षेत्र में कुछ लोगों के खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताकर वसूली करने की सूचनाएं मिल रही थीं। ग्राम मक्के और डिठौरी क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की योजना बनाई।

उन्होंने बताया कि संदिग्ध गाड़ी के जामगांव की ओर से निकलने की सूचना मिलने पर बम्हनी थाना पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग कर गाड़ी को रोक लिया और उसमें सवार लोगों को पकड़ लिया।

बीएमओ के मुताबिक, गाड़ी पर मध्य प्रदेश शासन लिखा स्टीकर लगा हुआ था। इसी गाड़ी का इस्तेमाल कर ग्रामीण क्षेत्रों में क्लिनिक संचालकों से रुपये मांगने की शिकायतें मिली थीं। पिछले दो-तीन दिनों से इस तरह की गतिविधियों को लेकर सूचनाएं सामने आ रही थीं।

अन्य क्लिनिक संचालकों को भी निशाना बनाने की आशंका
मामले में नैनपुर और डिठौरी के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की वसूली किए जाने की आशंका है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरोह ने अब तक कितने क्लिनिक संचालकों को निशाना बनाया और क्या इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कराने और नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही कथित वसूली के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नाला खोदाई के दौरान बिजली का खंभा गिरा

10 Oct 2026

पवन शाही को गगहा पुलिस ने 4 घंटे किया हाउस अरेस्ट

10 Oct 2026

स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्राम पंचायत की विकास योजनाओं,आवास, आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया

10 Oct 2026

SSC CGL ऑनलाइन परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

10 Oct 2026

मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने ठप किया काम, सेवाएं प्रभावित

10 Oct 2026
विज्ञापन

गड़ौरा मिल को मौका देने से मजदूर युनियन में उबाल

10 Oct 2026

सनातन धर्म जीवन जीने की एक श्रेष्ठ पद्धति : हरिमंगल

10 Oct 2026
विज्ञापन

डीएम की कार्यशैली के विरोध में तहसील के अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

10 Oct 2026

कूड़ा नदी पर पुल की मांग को लेकर प्रदर्शन, बोले- पुल नहीं तो वोट नहीं

10 Oct 2026

एनएचएम कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी, सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना

10 Oct 2026

पीआरवी को मिली बाइक, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

10 Oct 2026

हर पात्र महिला बने मतदाता, शुरू हुआ विशेष अभियान.....

10 Oct 2026

पानीपत: राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

10 Oct 2026

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए फिट कांगड़ा 2026 का शानदार आगाज, नाटी डांस ने बांधा समां

10 Oct 2026

राम के राजतिलक की तैयारी से कोप भवन में पहुंची कैकेयी, VIDEO

09 Oct 2026

खुटहा मोनस में ग्राम चौपाल, बीडीओ ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, VIDEO

09 Oct 2026

ग्रामीणों और भक्तों ने श्रमदान से दुरुस्त कराया क्षतिग्रस्त रपटा, VIDEO

09 Oct 2026

नवरात्र से पहले विधायक रत्नाकर मिश्रा ने विंध्याचल के घाटों और गलियों का किया निरीक्षण; VIDEO

09 Oct 2026

एनएचएम संविदा कर्मचारियों का दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, VIDEO

09 Oct 2026

प्रेम प्रसंग के चलते हुए विवाद में पिंकी हत्या, ढाई महीने बाद खुलासा, राजेश गिरफ्तार, रिंकू की तलाश

09 Oct 2026

लखनऊः पलासियों मॉल में हुआ ड्रोन शो, आसमान में बना भारत का नक्शा

09 Oct 2026

सीजेपी के प्रोटेस्ट के चलते मेट्रो स्टेशन बंद, लोगों घर जाने में परेशानी

09 Oct 2026

लखनऊ: ट्रेन कैंसिल होने के बाद बसों पर भी संकट, आलमबाग में नहीं दिखीं दिल्ली की बस

09 Oct 2026

दिल्ली के पटेल चौक पर मेट्रो का गेट बंद करते सीआईएसएफ के जवान

09 Oct 2026

फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर में राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता की शुरुआत

09 Oct 2026

दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर गुरुग्राम के मेट्रो और रेलवे स्टेशनों पर बढ़ाई सुरक्षा

09 Oct 2026

उत्तर पूर्वी दिल्ली में नवरात्रों में नहीं खुलेगी मीट की दुकानें

09 Oct 2026

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन का बुनियादी ढांचा छोटा, यात्रियों को होती है परेशानी

09 Oct 2026

पलवल में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू, 23 टीमों के 850 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

09 Oct 2026

पलवल में सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच

09 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed