फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Mohan Yadav Targets Rahul Gandhi, Says He Is Creating Anarchy, Asks Congress to Introspect

एमपी: मोहन यादव का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- अराजकता फैला रहे, विपक्ष को आत्ममंथन की जरूरत

Sat, 10 Oct 2026 09:32 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 10 Oct 2026 09:32 PM IST
सार

बिहार दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन पर अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस को अपनी राजनीतिक स्थिति की समीक्षा करने और विपक्ष की जिम्मेदारी निभाने की सलाह दी।

विज्ञापन
MP: Mohan Yadav Targets Rahul Gandhi, Says He Is Creating Anarchy, Asks Congress to Introspect
राहुल गांधी और सीएम मोहन यादव - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार दौरे पर पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता जब किसी दल को पांच साल के लिए जनादेश देती है, तो विपक्ष की जिम्मेदारी है कि वह लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भूमिका निभाए। संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच अपनी घटती स्वीकार्यता के कारणों पर विचार करने के बजाय अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश करना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के रुख की निंदा करते हुए कांग्रेस को आत्ममंथन करने की सलाह दी। शनिवार को गया में मीडिया से चर्चा के दौरान डॉ. यादव ने निर्वाचन आयोग को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह निर्वाचन आयोग का विरोध क्यों कर रही है, जबकि केरल में उसकी सरकार है। उन्होंने बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति को भी आत्ममंथन का विषय बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे दलों पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस को अपनी स्थिति का विश्लेषण करना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी में ओबीसी आरक्षण पर सियासी संग्राम तेज: कमलनाथ का भाजपा पर हमला, 27% आरक्षण बहाल करने की मांग
विज्ञापन


मोदी के नेतृत्व में स्थिर सरकार का अनुभव
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने लंबे समय तक गठबंधन सरकारों के दौर के बाद एक दल के नेतृत्व वाली स्थिर सरकार का अनुभव किया है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित होने के बाद मोदी ने जनता का विश्वास हासिल किया और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक शक्ति के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। ऐसे में विपक्ष को भी देश की प्रगति से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी में पटवारियों की सहमति के बाद फिर शुरू होगा स्वामित्व योजना का काम, सीएम ने ग्रामीणों को दी रजिस्ट्री

धार्मिक पर्यटन में बढ़ी गतिविधियां
डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई काम किए जा रहे हैं। महाकाल महालोक के विकास के बाद प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है। उन्होंने काशी, उज्जैन और सोमनाथ जैसे धार्मिक स्थलों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में तीर्थस्थलों के विकास और प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बौद्ध धर्म की दृष्टि से गया के महत्व का भी जिक्र किया और कहा कि धार्मिक पर्यटन के जरिए मध्यप्रदेश और बिहार के बीच संबंधों को और मजबूत किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: भोपाल के 289 अनाथ बच्चों की स्कूल फीस भरेगा वक्फ बोर्ड, 21 लाख रुपये से अधिक होंगे खर्च

बिहार और मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक संबंधों का जिक्र
मुख्यमंत्री ने बिहार और मध्यप्रदेश के संबंधों को प्राचीन बताते हुए सम्राट अशोक के समय का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मगध और अवंती महाजनपदों के बीच ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। दोनों राज्यों के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। डॉ. यादव ने कहा कि मठ-मंदिर श्रद्धालुओं के लिए हैं और धार्मिक स्थलों पर व्यवस्थाएं बेहतर होना जरूरी है। उन्होंने गया में फल्गु नदी के किनारे पितरों के तर्पण और धार्मिक गतिविधियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed