{"_id":"6a904afdb878f93d97026bcc","slug":"accused-arrested-with-10-illegal-country-made-pistols-while-on-a-motorcycle-khargone-news-c-1-1-noi1457-4657890-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"खरगोन: बाइक से 10 अवैध देशी पिस्टल ले जा रहे युवक को किया गिरफ्तार, तस्करी से जुड़े नेटवर्क की पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरगोन: बाइक से 10 अवैध देशी पिस्टल ले जा रहे युवक को किया गिरफ्तार, तस्करी से जुड़े नेटवर्क की पूछताछ जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: खरगोन ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:23 PM IST
Link Copied
अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चैनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 10 अवैध हस्तनिर्मित देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियारों के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही प्लेटिना मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त हथियारों और वाहन की कुल कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम शक्करखेड़ी निवासी रूपेश प्लेटिना मोटरसाइकिल से ग्राम सिगनूर के किसी व्यक्ति से अवैध हथियार खरीदकर कठोड़ा रोड होते हुए झिरनिया की ओर आने वाला है। सूचना के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक गणपत कनेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर करानिया फाटा पर घेराबंदी की गई। कुछ देर बाद पुलिस टीम को मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार एक व्यक्ति प्लेटिना मोटरसाइकिल पर झोला रखकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम रूपेश, निवासी ग्राम शक्करखेड़ी बताया। उसके पास रखे झोले की तलाशी लेने पर उसमें 10 हस्तनिर्मित पिस्टल मिलीं। हथियारों के संबंध में लाइसेंस या दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत की 10 अवैध पिस्टल और करीब 50 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल जब्त की। आरोपी के खिलाफ थाना चैनपुर में आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। वर्ष 2024 में भीकनगांव थाने में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज होना पाया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस रिमांड मिलने पर उससे अवैध हथियार खरीदने के स्रोत और तस्करी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।