मध्यप्रदेश के कटनी में नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) का पद पिछले एक सप्ताह से खाली है। पूर्व सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर एफआईआर दर्ज होने और उनके फरार होने के बाद यह कुर्सी खाली पड़ी है। बता दें कि इससे पहले भी इसी पद पर रहीं एक अन्य महिला अधिकारी का कार्यकाल विवादों में रह चुका है। लगातार दो महिला सीएसपी के कार्यकाल विवादों में रहने के बाद अब कटनी में एक बार फिर नए सीएसपी की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। शहर के लोग और समाजसेवी संगठन अब शासन से ईमानदार, निष्पक्ष और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।
नेहा पच्चीसिया शुरू से विवादों में
बता दें कि कटनी में इससे पहले तत्कालीन सीएसपी ख्याति मिश्रा पदस्थ थीं। उनके कार्यकाल के दौरान भी कई विवाद सामने आए, जिसके बाद उन्हें कटनी से हटा दिया गया। उनके जाने के बाद नगर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी नेहा पच्चीसिया को सौंपी गई। हालांकि उनका कार्यकाल भी शुरू से ही विवादों में रहा। कभी अवैध वसूली के आरोप, कभी प्रशासनिक अधिकारी को कथित रूप से धमकाने के मामले, तो हाल ही में हत्या के आरोपी से जुड़े जमीन सौदे में नाम आने के बाद यह मामला पूरे प्रदेश की सुर्खियों में छा गया। मामला इतना गंभीर हुआ कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्वयं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर नेहा पच्चीसिया को निलंबित करने के निर्देश देने पड़े। एफआईआर दर्ज होने के बाद से नेहा पच्चीसिया फरार चल रही हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें- एमपी: तीन ASP, जमीन सौदा और बढ़ती मुश्किलें...पच्चीसिया के सील दफ्तर से क्या निकलेगा? SIT की जांच पर टिकी नजर
ख्याति मिश्रा का क्या था विवाद?
बता दें कटनी की पूर्व नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) ख्याति मिश्रा को उनके निजी एवं पारिवारिक विवाद के प्रशासनिक रूप लेने और शासकीय आवास पर हुए भारी हंगामे के कारण मई 2025 में कटनी से हटाया गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि मुख्यमंत्री मोहन यादव को खुद हस्तक्षेप करना पड़ा था। जानकारी के मुताबिक तत्कालीन सीएसपी ख्याति मिश्रा के सरकारी बंगले में उनके तहसीलदार पति शैलेंद्र शर्मा अपने बेटे, सास ससुर के साथ उन्हें मनाने पहुंचे थे। वे लोग सामान पैकिंग कर रहे थे तभी एसपी के कहने पर डीएसपी प्रभात शुक्ला कोतवाली पुलिस के साथ वहां पहुंचे और आरोप है कि बच्चे-बूढ़े समेत सभी से बर्बरता पूर्वक मारपीट की गई थी। इसके बाद सीएम मोहन यादव ने तत्काल एसपी अभिजीत रंजन को कटनी से हटाया था, वहीं सीएसपी ख्याति मिश्रा को कटनी से हटाकर अमरपाटन भेजा था।
सख्त और ईमानदार हो अगला सीएसपी
लगातार दो सीएसपी के कार्यकाल विवादों में रहने के कारण अब कटनी की जनता, व्यापारी संगठन और समाजसेवी खुलकर यह मांग कर रहे हैं कि जिले को ऐसा सीएसपी मिले जिसकी छवि साफ-सुथरी हो, जो बिना किसी दबाव के कानून का पालन कराए और अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई करे। लोगों का कहना है कि कटनी जैसे संवेदनशील जिले में पुलिस व्यवस्था पर जनता का विश्वास कायम रखने के लिए ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति बेहद जरूरी है। फिलहाल कटनी में सीएसपी का पद करीब एक सप्ताह से खाली है। पुलिस मुख्यालय की ओर से अभी तक नए अधिकारी की नियुक्ति की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में अब पूरे जिले की निगाहें शासन के अगले फैसले पर टिकी हैं कि आखिर कटनी का अगला सीएसपी कौन होगा।
2 of 5
नई सीएसपी को लेकर क्या बोले शहर के जिम्मेदार नागरिक
- फोटो : अमर उजाला
कटनी का दुर्भाग्य रहा
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष और समाजसेवी रजनी वर्मा कहती हैं कि कटनी का दुर्भाग्य है कि शहर को नेहा और ख्याति जैसी सीएसपी मिलीं। जिन्होंने न सिर्फ अधिकारी वर्ग को दागदार किया, बल्कि लोगों में महिला अधिकारियों के लिए गलत धारणा बना गईं। हालांकि प्रदेश में ख्याति और नेहा हैं तो अनु बेनीवाल जैसी ईमानदार अधिकारी हैं। इस बार कटनी शहर को महिला सीएसपी मिले या पुरुष सीएसपी दोनों बस शहर में कानून व्यवस्था दुरुस्त करें। साथ ही कटनी में पदस्थ हर प्रशासनिक अधिकारी की रिपोर्ट कार्ड का मूल्यांकन जनता द्वारा उनके किए कार्यों के फीडबैक के अनुसार किया जाए। ताकि लोगों में खाकी का सम्मान बढ़े।
ये भी पढ़ें- कटनी जमीन सौदा मामला: नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत पर फैसला 29 अगस्त को, तीन घंटे चली बहस; SIT की जांच तेज
3 of 5
नई सीएसपी को लेकर क्या बोले शहर के जिम्मेदार नागरिक
- फोटो : अमर उजाला
अहम कड़ी होता है सीएसपी
फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट एसोसिएशन के चेयरमैन अजय सरावगी कहते हैं कि सीएसपी पद, थाना प्रभारी और एसपी के बीच की अहम कड़ी होती है, जो शहर के कई थाने देखता है। अगर कोई थाना प्रभारी गलती करता है तो लोग सीएसपी से अपनी बात कह सकते हैं, लेकिन वही भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाए तो कैसे चलेगा। इस बार सरकार इस पद पर महिला या पुरुष किसी को भी भेजे, लेकिन वो ईमानदारी से काम करने वाला हो जिससे लोगों का कानून व्यवस्था पर भरोसा बना रहे।
ये भी पढ़ें- फरार पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, तीनों आरोपियों ने मांगी अग्रिम जमानत; SIT गठित
4 of 5
नई सीएसपी को लेकर क्या बोले शहर के जिम्मेदार नागरिक
- फोटो : अमर उजाला
छवि कर दी धूमिल
लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विन्देश्वरी पटेल ने कहा कि कटनी जिले में पूर्व सीएसपी ख्याति मिश्रा एवं नेहा पच्चीसिया के कार्यकाल को देखते हुए भविष्य में उच्च पदों पर वरिष्ठ एवं गंभीर अधिकारियों को कटनी में पदस्थापना की जाए, जिससे शहर की शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। इन पूर्व दोनों महिला अधिकारियों ने नगर की प्रशासनिक छवि धूमिल की है। प्रशासनिक व्यवस्था में चरित्र और न्यायिक आचरण न हो तो आम आदमी को न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती। वर्तमान में शासन और प्रशासन के चरित्र में गिरावट देखने मिल रही है।
ये भी पढ़ें- जमीन सौदे के मामले में फंसीं पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया, एफआईआर; भोपाल ट्रेनिंग सेंटर से निकलते ही फरार
5 of 5
नई सीएसपी को लेकर क्या बोले शहर के जिम्मेदार नागरिक
- फोटो : अमर उजाला
सीएम से उम्मीद
व्यापारी प्रेम बत्रा का कहना है कि कटनी व्यापारियों का शहर है। यहां एक ईमानदार अधिकारी आना चाहिए। दो महिला सीएसपी आईं, जिन्हें हटाने के लिए सीएम को आगे आना पड़ा। बस इस बार एक स्वच्छ छवि और कर्त्तव्य निष्ठ अधिकारी सीएसपी पद में पदस्थ हो। यही सीएम मोहन यादव से उम्मीद करते हैं।
ये भी पढ़ें- 92 लाख की धोखाधड़ी,ट्रांसपोर्टर्स से वसूली,नेहा पच्चीसिया पर लगे इन आरोपों पर भन्नाए CM और लिया बड़ा एक्शन