फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Villagers beat up theft accused in Khargone paraded him with a box on his head.

एमपी: खरगोन में चोरी के आरोपी को ग्रामीणों ने पीटा, सिर पर बॉक्स रखकर निकाला जुलूस; अर्धनग्न कर घुमाया

Thu, 03 Sep 2026 09:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 03 Sep 2026 09:57 PM IST
सार

खरगोन के टोकना बेड़ा गांव में चोरी के शक में युवक की कथित पिटाई कर उसे अर्धनग्न अवस्था में गांव में घुमाया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया और ग्रामीणों की भूमिका की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
MP: Villagers beat up theft accused in Khargone paraded him with a box on his head.
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के एक गांव में नकदी और जेवर चोरी के संदेह में एक युवक की कथित तौर पर पिटाई करने और उसे अर्धनग्न अवस्था में गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। युवक के सिर पर चोरी के सामान से भरा एक बॉक्स भी रखा गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरुवार को मामला सामने आया। यह घटना बुधवार को भीकनगांव थाना क्षेत्र के टोकना बेड़ा गांव में हुई थी। पुलिस ने कथित मारपीट और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, राहुल नामक युवक के खिलाफ पहले से नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। गांव के निवासी राकेश सेनानी ने अपने घर से नकदी और जेवर से भरे दो बॉक्स चोरी होने की शिकायत की थी। राकेश अपनी बेटी को हॉस्टल छोड़ने गए थे और लौटने पर उन्हें दोनों बॉक्स गायब मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने राहुल को गांव से कई किलोमीटर दूर दोनों बॉक्स के साथ पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पूछताछ के दौरान राहुल ने कथित तौर पर बताया कि उसने चोरी किए गए करीब 1.10 किलो चांदी के जेवर स्थानीय सराफा कारोबारी प्रणव सोनी को बेच दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  सांदीपनि आश्रम में तैयारी; मोर पंखी पोशाक में सजेगा श्रीकृष्ण दरबार

इसके बाद ग्रामीणों ने राहुल को बांध दिया, चोरी के सामान से भरा एक बॉक्स उसके सिर पर रखा और उसे गांव में स्थित ज्वेलर की दुकान तक घुमाया। वायरल वीडियो और पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसकी पैंट उतार दी गई थी और उसे अंडरवियर में गांव में घुमाया गया। ज्वेलर की दुकान पर पहुंचने के बाद स्थिति बिगड़ गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में ज्वेलर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। उसके पास से खरीदे गए चांदी के जेवर बरामद कर जब्त कर लिए गए हैं।

पुलिस अब राहुल के साथ कथित मारपीट और उसे सार्वजनिक रूप से अर्धनग्न कर गांव में घुमाने के मामले की भी जांच कर रही है। इस संबंध में शिकायत मिली है और वायरल वीडियो की जांच कर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान जिन लोगों की पहचान होगी, उनके खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed