{"_id":"66d860a6d82ac6f7260d1b04","slug":"the-person-who-harassed-the-injured-leopard-by-holding-its-tail-was-arrested-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2068731-2024-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"khandwa: तेंदुए की पूंछ पकड़कर परेशान करना भारी पड़ा, वन्य जीव की मौत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
khandwa: तेंदुए की पूंछ पकड़कर परेशान करना भारी पड़ा, वन्य जीव की मौत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
प्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा ब्लॉक के ओंकारेश्वर वन परिक्षेत्र में एक ग्रामीण को घायल तेंदुए को परेशान करना भारी पड़ गया। अब वन विभाग ने उस ग्रामीण के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। खंडवा क्षेत्र में यह इस तरह का पहला मामला है।
दरअसल, सोमवार को ओंकारेश्वर के समीप ग्राम धावड़िया के एक खेत में घायल अवस्था में एक वयस्क तेंदुआ दिखाई दिया था। ग्रामीणों को इसकी सूचना लगते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी, तो वहीं इनमें से ही कुछ ग्रामीणों द्वारा उस तेंदुए को परेशान किया जा रहा था। यही नहीं परेशान करने वाले लोगों में शामिल एक व्यक्ति ने तो सारी हदें ही पार कर दी और उस घायल तेंदुए की पूंछ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की। हालांकि, इस दौरान अचेत हुआ तेंदुआ कुछ संभला और उस व्यक्ति की ओर गुर्राते हुए लपका भी था, जिससे बचते हुए वह व्यक्ति कुछ दूर हट गया था।
यह सब घटना वहां मौजूद ग्रामीणों ने अपने मोबाइल के कैमरे से रिकॉर्ड कर ली थी और यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चले थे। इसके बाद ऐसे ही एक वायरल वीडियो में इस घटना को देख, खंडवा जिले के वन अमले ने इस पर संज्ञान लिया, और इसे वन्य प्राणी के प्रति एक गंभीर अपराध माना।
इसके बाद वन अमले द्वारा पूछताछ कर उस ग्रामीण की पहचान ग्राम कोठी के रहने वाले शोभाराम उर्फ सोमारिया के रूप में की गई, जिसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वन मंडल अधिकारी के निर्देश पर आरोपी शोभाराम के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बता दें, सोमवार सुबह वन परिक्षेत्र पुनासा के अंतर्गत राजस्व ग्राम धावड़िया रोड के किनारे स्थित जंगल से लगे राजस्व क्षेत्र में घायल अवस्था में मिले उस तेंदुए की बाद में इलाज के लिए इंदौर ले जाते समय मौत हो गई थी, तो वहीं बताया जा रहा था कि किसी अज्ञात वाहन के टकराने से वह घायल हुआ था, जिसके चलते उसके अगले बाएं पैर और सिर में गंभीर चोट लगी थी, और वह लहूलुहान होते हुए अचेत अवस्था में मिला था।
मेनका गांधी ने संज्ञान लिया
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पर्यावरणविद् मेनका गांधी ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्य वन सरक्षक विजय कुमार अंबाडे को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की। दरअसल, इंदौर के वन्य प्राणी प्रेमी युवक ने मेनका गांधी तक इसकी शिकायत कर दी थी। इसके बाद वन विभाग ने इतिहास में पहली बार तेंदुए से छेड़छाड़ को लेकर किसी व्यक्ति को जेल भेजा गया।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत सामान्य
मृत तेंदुए का मंगलवार को पोस्टमॉर्टम खंडवा में किया गया। इसकी रिपोर्ट में किसी प्रकार चोट के निशान नहीं पाए गए। पशु विभाग के डॉ अक्षय निगम, डॉ नवीन तिवारी, डॉ नीरज कुमुद ने इसे सामान्य मौत बताया। डिप्टी रेंजर आनंद राम खांडे ने बताया कि तेंदुए का पोस्टमार्टम डीएफओ राकेश डामोर एसडीओ संदीप वास्कले, रेंजर रवि सेठ, रेस्क्यू दल के मयंक चौबे के अलावा वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया था।
ओंकारेश्वर में फिर दिखाई दिए दो तेंदुए
बुधवार रात ओंकारेश्वर वन परिक्षेत्र में फिर दो तेंदुए दिखाई दिए। इससे पहले खंडवा एवं खरगोन जिले दो तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा चुका है। ओंकारेश्वर में रात्रि में मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम की होटल के आसपास दो तेंदुए का मूवमेंट देखा गया है। वन विभाग ने लोगों से फिर अपील की है कि वह रात्रि में जंगलों में नहीं जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।