Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Jhabua News
›
Massive Fire Breaks Out at Candle and Incense Stick Warehouse in Meghnagar, Goods Worth Lakhs Reduced to Ashes
{"_id":"6af14a187b6358bfd20f58c4","slug":"massive-fire-breaks-out-at-candle-and-incense-stick-warehouse-in-meghnagar-goods-worth-lakhs-reduced-to-ashes-jhabua-news-c-1-1-noi1456-4918195-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"झाबुआ में हादसा: मेघनगर में मोमबत्ती-अगरबत्ती के गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाबुआ में हादसा: मेघनगर में मोमबत्ती-अगरबत्ती के गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख
जिले के मेघनगर नगर में सोमवार तड़के को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब आजाद चौक स्थित राहुल रूनवाल के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम में मोमबत्ती और अगरबत्ती का बड़ी मात्रा में स्टॉक रखा हुआ था। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, आजाद चौक स्थित राहुल रूनवाल के गोदाम में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। गोदाम के भीतर मोमबत्ती और अगरबत्ती का पर्याप्त स्टॉक मौजूद था। आग लगते ही इन सामग्रियों ने तेजी से आग पकड़ ली और कुछ ही समय में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। गोदाम से उठती आग की लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
दमकल ने संभाला मोर्चा, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। गोदाम में रखी मोमबत्ती और अगरबत्ती जैसी सामग्री के कारण आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण रहा। हालांकि दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास करते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया। समय रहते आग बुझाने के प्रयास किए जाने से स्थिति को संभालने में मदद मिली।
लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
इस भीषण आग में गोदाम के अंदर रखा मोमबत्ती और अगरबत्ती का बड़ी मात्रा में स्टॉक जलकर स्वाहा हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गोदाम में रखे सामान के जलने से संबंधित व्यवसायी को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। हालांकि नुकसान की वास्तविक राशि का आकलन होना अभी बाकी है। आग लगने का कारण अब भी अज्ञात फिलहाल गोदाम में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। फटाके की चिंगारी या किसी और कारण से लगी है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन अचानक हुई इस घटना से हुए नुकसान ने व्यापारी को बड़ा झटका दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।