Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   `alirajpur-wife-lover-husband-murder-case-5-arrested`

आलीराजपुर: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, गला घोंटने के बाद शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

Sat, 14 Nov 2026 02:47 PM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2026 02:47 PM IST
`alirajpur-wife-lover-husband-murder-case-5-arrested`

आलीराजपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोरधी में एक व्यक्ति की मौत को पहले सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में यह सुनियोजित हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। हत्या के बाद सबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने शव और स्कूटी पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज
पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को ग्राम मोरधी में दिलीप पिता अबेसिंह वास्कले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे सड़क दुर्घटना मानकर चांदपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। हालांकि, घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया। जिला अस्पताल में पांच डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घोंटना सामने आई। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या मानकर जांच शुरू की।

पढ़ें: इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: रॉन्ग साइड से आ रहे युवकों ने किया चाकू से हमला, एक गिरफ्तार

पत्नी के प्रेम संबंध बने हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी सेंगली के गांव के ही रमेश पिता मोती के साथ पिछले चार-पांच वर्षों से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी दिलीप को हो गई थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। पुलिस के मुताबिक, इसी के चलते सेंगली और रमेश ने दिलीप की हत्या की योजना बनाई।

नशे की हालत में पति को खेत में ले जाकर घोंटा गला
पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन सेंगली ने रमेश को फोन कर बताया कि दिलीप अत्यधिक शराब के नशे में है। इसके बाद रमेश अपने साथियों महेश और सिलदार के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि तीनों दिलीप को घर के पीछे स्थित तुअर के खेत में ले गए और पीले रंग की रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद ट्रैक्टर से कुचला शव और स्कूटी
हत्या के बाद आरोपियों ने इसे सड़क हादसा दिखाने की साजिश रची। शव को दिलीप की स्कूटी पर रखकर चांदपुर-साकड़ी रोड के पास ले जाया गया। वहां दशरिया और नानसिंह भी पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक, दशरिया ने ट्रैक्टर से शव और स्कूटी को दो बार आगे-पीछे करते हुए कुचल दिया, ताकि घटना सड़क दुर्घटना लगे। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर छिपाकर अपने घर चले गए।

घटनास्थल पर मिले मोबाइल से खुला राज
जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल फोन मिला। तकनीकी जांच में यह मोबाइल दशरिया का निकला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद हत्या की साजिश और अन्य आरोपियों की भूमिका का खुलासा हुआ। पुलिस ने सेंगली, रमेश, महेश, दशरिया और नानसिंह उर्फ नानका को गिरफ्तार किया है। मामले का एक अन्य आरोपी सिलदार पिता जुरलिया फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने प्रकरण में हत्या, साक्ष्य मिटाने, आपराधिक षड्यंत्र और सामूहिक आपराधिक कृत्य से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं 103(1), 238, 61(2) और 3(5) बढ़ाई हैं। मामले की विवेचना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फरीदकोट हलके के कई परिवार भाजपा में शामिल, जिला प्रधान सन्नी बराड़ ने किया स्वागत

जैसलमेर में दर्दनाक हादसा: पानी की डिकी ने बुझाए चार घरों के चिराग, तीन सगी बहनों की मौत

14 Nov 2026

सांसद अमृतपाल को एक दिन की पैरोल, आज दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

14 Nov 2026

कुरुक्षेत्र में छाया सीजन का पहला कोहरा, कई क्षेत्र में दृश्यता 10 से 15 में मीटर तक

14 Nov 2026

जयपुर समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम, 16 नवंबर से बढ़ेगी सर्दी

14 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: अब सताएगी ठंड! एटा में सीजन का पहला कोहरा, सुबह-सुबह सड़कों पर छाई धुंध

14 Nov 2026

VIDEO: छठ पूजा से पहले वृंदावन के जुगल घाट पर पहुंची टीम, तैयारियों का लिया जायजा

14 Nov 2026
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

14 Nov 2026

VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे पर धू-धूकर जली बस, 40 यात्रियों ने ऐसे बचाई जान

14 Nov 2026

उत्तर भारत की बर्फबारी का MP में दिखेगा असर

14 Nov 2026

खंडवा: बीएसएनएल बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं में फंसा परिवार, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने जान पर खेलकर बचाया

14 Nov 2026

अजमेर: दरगाह क्षेत्र में मिला बांग्लादेशी परिवार, दंपती समेत 5 सदस्य हिरासत में; अब तक 66 दस्तयाब

14 Nov 2026

मंडला: फूलसागर पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरा 16 चक्का ट्रक, केबिन में फंसा चालक, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया

14 Nov 2026

उज्जैन: चंदन से सजे बाबा महाकाल, चंद्रमा-त्रिशूल और त्रिनेत्र से अलौकिक शृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु

14 Nov 2026

वाराणसी में मां काली की प्रतिमा की विदाई, VIDEO

13 Nov 2026

सीतापुर: नेपालपुर चौराहे पर युवक को मारी चार गोलियां, मौके से भाग निकले हमलावर

13 Nov 2026

बठिंडा पेट्रोल बम कांड: पाक गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़ा पांचवां आरोपी गिरफ्तार फरीदकोट के हिस्ट्रीशीटर सुखजीत पर 17 संगीन केस दर्ज; बैंक खातों में हुई थी फंडिंग

रंगदारी के लिए 50 लाख रुपये मांगने और घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो अवैध पिस्तौल बरामद

कपूरथला में एनआरआई की कोठी में 15 साल से केयरटेकर 70 लाख का सामान लेकर फरार, परिवार समेत हुआ गायब

वीडियो: चंपावत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विरोध, मानदेय वृद्धि का बार-बार आश्वासन देकर मांग पूरी न करने का आरोप

13 Nov 2026

वीडियो: चंपावत में अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र शुरू

13 Nov 2026

वीडियो: मुनस्यारी में खलिया तक रोपवे निर्माण की उम्मीद टूटी, पर्यटन मंत्री ने कहा सड़क कनेक्टिविटी बेहतर विकल्प

13 Nov 2026

साक्षी महाराज की पुलिस को फटकार पर अखिलेश का तंज, भाजपा सांसद ने गिनाईं सपा शासन की घटनाएं

13 Nov 2026

वीडियो: सड़क के लिए कनार के ग्रामीणों ने भरी हुंकार, फिर से भूख हड़ताल शुरू

13 Nov 2026

स्टेट बैडमिंटन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

13 Nov 2026

गुरुग्राम से पटना तक बस चलाने का प्रस्ताव, बिहार के चार शहरों से जुड़ेगा हरियाणा

13 Nov 2026

ट्रेड फेयर में दिखी विकास और विरासत की झलक

13 Nov 2026

देवास: नेमावर में बाइक-एक्टिवा की भिड़ंत, पुल पर खड़ा युवक धक्का लगने से 100 फीट नीचे गिरा; मौके पर मौत

13 Nov 2026

सामाजिक बदलाव के लिए वैश्य अग्रवाल समाज जागृति मंच चलाएगा प्रदेशव्यापी अभियान

13 Nov 2026

15 नवंबर को अंडर-9 जिला रोल बॉल चैंपियनशिप का आयोजन

13 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed