Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Road Dispute Turns Bloody as Wrong-Side Riders Launch Knife Attack, One Accused Arrested

इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: रॉन्ग साइड से आ रहे युवकों ने किया चाकू से हमला, एक गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2026 01:11 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2026 01:11 PM IST
सार

भमौरी ब्रिज के पास रॉन्ग साइड से आ रहे दो युवकों में से एक ने बाइक सवार के भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके कान और सीने में चोट आई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा अभिरक्षा से भागने की कोशिश में घायल हो गया।

विज्ञापन
Indore: Road Dispute Turns Bloody as Wrong-Side Riders Launch Knife Attack, One Accused Arrested
भमौरी ब्रिज के पास वाहन टकराने पर चाकूबाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में सड़क पर वाहन टकराने की बात को लेकर हुए विवाद ने चाकूबाजी का रूप ले लिया। भमौरी ब्रिज के पास रॉन्ग साइड से आ रहे दो युवकों और बाइक सवारों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक आरोपी ने चाकू निकालकर युवक पर हमला कर दिया। चाकू के वार से युवक के कान और सीने में चोट आई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी को पकड़ने के दौरान वह पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास करते हुए घायल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना 12 नवंबर की रात करीब 8 बजे की है। फरियादी गौरव पिता दीपक चावरे भमौरी चौराहे से अपनी मोटर साइकिल पर अनूप टॉकीज चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान भमौरी ब्रिज पार करते ही सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे विकास उर्फ विक्का और हितेन उर्फ गट्टू की गाड़ी से उसकी मोटर साइकिल टकराने की स्थिति बन गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उज्जैन: नागदा में प्राचार्य की शर्मनाक करतूत, छात्रों को मुर्गा बनाकर पैर से मारी लात, कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद के दौरान विकास उर्फ विक्का ने फरियादी के भाई दीपेश उर्फ रोहित पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दीपेश के कान और सीने पर चोट आई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। 13 नवंबर को पुलिस ने हितेन उर्फ गट्टू, निवासी शिवाजी नगर, परदेशीपुरा को गिरफ्तार कर लिया। उसे वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल की बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड लिया गया है। 

वहीं दूसरे आरोपी विकास उर्फ विक्का से चाकू बरामद करने की कार्रवाई के दौरान उसने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया। इस दौरान गिरने से उसके हाथ और पैर में चोट आई। पुलिस ने आरोपी विकास के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने के मामले में पुलिस ने एक अन्य प्रकरण भी दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed