फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Transaction of crores from account of a hotel cook Income Tax Department sent a notice of 46 crores everyone w

Gwalior News: होटल कुक के अकाउंट से करोड़ों का ट्रांजेक्शन, आयकर विभाग ने भेजा 46 करोड़ का नोटिस ,उड़ गए होश

Tue, 09 Sep 2025 10:00 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर/ भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर/ भिंड Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 09 Sep 2025 10:00 PM IST
Transaction of crores from account of a hotel cook Income Tax Department sent a notice of 46 crores everyone w
भिंड के रहने वाले एक कुक (रसोइए) के खाते से 46 करोड़ रुपये का लेन-देन सामने आया है। यह मामला तब उजागर हुआ जब आयकर विभाग से नोटिस मिला। नोटिस आने के बाद पीड़ित अपनी नौकरी छोड़कर पुणे से वापस घर लौट आया। पीड़ित का कहना है कि वह ढाबे में काम करता है और उसके खाते में सालभर में तीन लाख रुपये का भी लेन-देन नहीं होता, फिर करोड़ों रुपये का नोटिस कैसे आया, यह समझ से परे है।

अंग्रेजी में था नोटिस, घर वाले कुछ समझ ही नहीं पाए
असल में, यह मामला कुछ महीने पहले ग्वालियर के राजपूत ढाबे पर खाना बनाने वाले कुक रवींद्र चौहान से जुड़ा है। उनका परिवार भिंड के गांधी नगर में रहता है। अप्रैल में उनके घर आयकर विभाग का नोटिस आया, जो अंग्रेजी में था। उस समय रवींद्र पुणे में नौकरी कर रहे थे और परिवार पढ़ा-लिखा नहीं था, इसलिए कोई समझ नहीं पाया। जुलाई में फिर से ऐसा ही नोटिस आया, तब घरवालों ने रवींद्र को इसकी जानकारी दी।

ये सुनकर रवींद्र दंग रह गए
जब रवींद्र घर लौटे और नोटिस देखा, तो समझ नहीं पाए। पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि इस पर सरकारी सील लगी है, मामला गंभीर है। इसके बाद वे अपने पड़ोसी वकील प्रद्युम्न सिंह भदौरिया के पास गए। वहां पता चला कि रवींद्र के बैंक खाते में 46 करोड़ 18 लाख 32 हजार 916 रुपये का लेन-देन दिखाया गया है। यह सुनकर रवींद्र दंग रह गए, क्योंकि वह सिर्फ ढाबे में काम करते हैं और इतना पैसा आना असंभव है।

अपने खाते का पांच साल का स्टेटमेंट निकलवाया
रवींद्र ने बताया कि जब ये नोटिस आने लगे, तब वह पुणे में हेल्पर की नौकरी कर रहे थे। दोबारा नोटिस आने पर वह घबरा गए और नौकरी छोड़कर घर आ गए। उन्होंने वकील को लेटर दिखाया, तब पता चला कि नोटिस वास्तव में आयकर विभाग का है और खाते में करोड़ों का ट्रांजेक्शन दिखाया गया है। पीड़ित ने भिंड के पंजाब नेशनल बैंक से अपने खाते का पांच साल का स्टेटमेंट निकलवाया। उसमें तीन लाख रुपये का भी लेन-देन नहीं मिला। जब बैंक मैनेजर से आगे जांच कराई गई, तो पता चला कि रवींद्र के नाम से दिल्ली के उत्तम नगर ब्रांच में एक और खाता है, जिसमें अभी भी 12.5 लाख रुपये जमा हैं।

जांच में सामने आया कि जब रवींद्र ग्वालियर के मेहरा टोल प्लाजा पर मेस हेल्पर की नौकरी कर रहे थे, तब उनके सुपरवाइजर शशिराय भूषण ने उनके नाम पर यह बैंक खाता खुलवाया था। रवींद्र ने उस समय आपत्ति भी की थी और खाता बंद करने की बात कही थी। वे सुपरवाइजर के साथ बैंक भी गए, लेकिन मैनेजर ने कहा कि इसे बंद करने के लिए जीएसटी ऑफिस जाना पड़ेगा। बाद में सुपरवाइजर ने कहा कि खाता बंद हो गया है। रवींद्र ने उनकी बात पर भरोसा कर लिया।

ये भी पढ़ें- स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024 में मुरादाबाद को देश में दूसरा, यूपी में पहला स्थान

जनसुनवाई और साइबर सेल में शिकायत की थी

अब रवींद्र का आरोप है कि इस धोखाधड़ी के पीछे उनके पूर्व सुपरवाइजर शशिराय भूषण का हाथ है। उन्होंने इस संबंध में ग्वालियर के सिरोल थाने, एसपी जनसुनवाई और साइबर सेल में शिकायत भी की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वकील प्रद्युम्न सिंह भदौरिया का कहना है कि नोटिस से पता चलता है कि दिल्ली के उत्तम नगर में रवींद्र के नाम से खोला गया खाता शौर्य ट्रेडर्स नाम की कंपनी से जुड़ा है और करोड़ों रुपये का पूरा लेन-देन उसी कंपनी के माध्यम से हुआ है। सभी साक्ष्य और आवेदन एसपी कार्यालय व साइबर सेल को दिए जा चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में जरूरी है कि पुलिस और विभाग तुरंत संज्ञान लें और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें।

ये भी पढ़ें- MP News: मध्यप्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष का प्रत्यक्ष चुनाव, 2027 से होगा लागू
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर में खस्ताहाल सड़क से राहगीर परेशान, ग्रामीण बोले- बजरी फैली हुई…गहरे गड्ढे हो गए हैं

09 Sep 2025

कानपुर के नवाबगंज बनिया पूर्व गांव में बाढ़ का खतरा, छह इंच से बढ़कर तीन फीट हो गया पानी

09 Sep 2025

कानपुर के कल्याणपुर में ऑटो एजेंसी पर हंगामा, तय कीमत से ज्यादा पैसे लेने का आरोप

09 Sep 2025

VIDEO: मिट्टी खनन का ग्रामीणों ने किया विरोध, प्रदर्शन कर बंद करवाया

09 Sep 2025

VIDEO: खेल व गीतों से दिया जा रहा हिंदी, गणित व अंग्रेजी भाषा का ज्ञान, मॉडल बाल वाटिका का हाल

09 Sep 2025
विज्ञापन

जीपीएम में यातायात जवान ने बुजुर्ग महिला पार कराई सड़क, सोशल मीडिया में हो रही तारीफ

अलीगढ़ के टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला अपराजिता के तहत छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

09 Sep 2025
विज्ञापन

Kinnaur: मंत्री जगत सिंह नेगी बोले- किसानों-बागवानों की नकदी फसल मंडियों तक पहुंचाना प्राथमिकता

09 Sep 2025

VIDEO: जमीन विवाद में युवक ने पेट्रोल पीकर दी जान देने की कोशिश, मचा हड़कंप

09 Sep 2025

VIDEO: एकेटीयू दीक्षांत समारोह: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी गई मानद उपाधि, किया संबोधित

09 Sep 2025

बालोद में एनएचएम कर्मचारियों का जल सत्याग्रह, स्वास्थ्य सेवाएं ठप

09 Sep 2025

Balotra News: बत्ती गुल! बीते 4 दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण, विभागीय लापरवाही से हो सकता है हादसा

09 Sep 2025

अलीगढ़ के टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में हुआ अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन

09 Sep 2025

कानपुर: केशवपुरम सड़क के जर्जर हालत, गड्ढों और बजरी से बढ़ा हादसों का खतरा

09 Sep 2025

अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ बनारस की महिलाओं का फूटा गुस्सा, जमकर की नारेबाज

09 Sep 2025

Solan: 38 पंचायतों में पहले चरण में गठित होंगी डेयरी कोऑपरेटिव सोसायटी

09 Sep 2025

Sirmour: बॉबी अहमद बोले- पंजाब के प्रभावितों को अब राशन की मदद की जरूरत नहीं

09 Sep 2025

आर्य महिला इंटर कॉलेज में छात्राओं ने जमकर किया जुंबा डांस, VIDEO

09 Sep 2025

रायगढ़ में मोबाइल दुकान में दो चोरों ने किया हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

09 Sep 2025

Alwar News: गैस सिलेंडर में आग लगने से मजदूर झुलसा, पड़ोसियों ने बचाई जान, गंभीर हालत में जयपुर रैफर

09 Sep 2025

Meerut: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, युवक के शरीर के ऊपर से उतर गया ट्रैक्टर

09 Sep 2025

पितरों को नमन... पिशाचमोचन कुंड पर किया तर्पण

09 Sep 2025

वाराणसी में बाढ़... मणिकर्णिका घाट की गलियों में चल रही नाव

09 Sep 2025

कानपुर में कटरी क्षेत्र के गांवों में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घर डूबे और बीमारियों ने बढ़ाई चिंता

09 Sep 2025

कानपुर के बिठूर कटरी में गंगा का कहर, दर्जनभर गांवों के घरों में घुसा पानी

09 Sep 2025

Bijnor: तटबंध से पानी निकलते ही भाग खड़े हुए थे अफसर, आज सुबह फिर शुरू कराया कटान रोधी कार्य

09 Sep 2025

Baghpat: विकास भवन के सभागार में कार्यशाला का आयोजन, किसानों ने रखी समस्याएं

09 Sep 2025

Baghpat: बाघू के अंकुर हत्याकांड में फरार 25 रुपये का इनामी शूटर मुठभेड़ में घायल

09 Sep 2025

VIDEO: अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, भाजपा नेता के बहनोई संग दो अन्य की मौत

09 Sep 2025

डेरा ब्यास मुखी ने कहा बाढ़ पीड़ितों के लिए सत्संग घर खुले, हर मदद की जाएगी

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed