{"_id":"6811f9da61f7caaec10e6b75","slug":"love-jihad-in-gwalior-a-young-man-raped-an-event-manager-she-became-pregnant-after-the-incident-gwalior-news-c-1-1-noi1227-2892328-2025-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर में लव जिहाद: इवेंट मैनेजर से युवक ने किया दुष्कर्म, घटना के बाद हुई गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर में लव जिहाद: इवेंट मैनेजर से युवक ने किया दुष्कर्म, घटना के बाद हुई गर्भवती
ग्वालियर में 24 वर्षीय युवती के साथ समुदाय विशेष के युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चंपारण बिहार के युवक ने उसके घर आकर जबरन संबंध बनाए और पीड़िता को मां की हत्या की धमकी दी। जिस पर पीड़ित युवती खामोश रही, लेकिन हाल ही में उसे पता लगा कि वह एक महीने की गर्भवती है। तब पीड़िता ने मामले की शिकायत हजीरा थाना में की है। इस पर आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है।
दरअसल ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय युवती इवेंट मैनेजर है। डेढ़ साल पहले वह उत्तर प्रदेश झांसी में एक इवेंट के लिए गई थी। वहां उसकी मुलाकात इवेंट कंपनी में काम करने वाले सरफराज खान निवासी चंपारण बिहार से हुई जो कि अभी ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके में रह रहा है। दोनों नें कई इवेंट एक साथ किए तो घर पर आना-जाना भी शुरू हो गया।
जब इवेंट मैनेजर घर पर अकेली थी तभी सरफराज उनके घर पहुंचा। यहां वह कुछ देर बैठा और उसके बाद युवती के साथ जबरदस्ती सबंध बनाए। युवती ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसकी मां की हत्या करने की धमकी दी। बदनामी के डर से इवेंट मैनेजर चुप रही और घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। कुछ दिन पहले उसकी तबीयत खराब हुई। जांच कराई तो अल्ट्रासाउंड में पता चला कि वह गर्भवती है और उसको एक से सवा माह का गर्भ है। इसका पता चलते ही हिम्मत जुटाकर अपनी मां के साथ हजीरा थाना पहुंची और शिकायत की है। सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।