फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Scindia Performs Special Ritual at Baba Mansoor Ali Shah Urs, 300-Year-Old Tradition Continues

ग्वालियर: 300 साल पुरानी परंपरा निभाने बाबा मंसूर अली शाह के उर्स में पहुंचे सिंधिया, एक घंटे तक चली आराधना

Tue, 29 Sep 2026 01:18 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 01:18 PM IST
Gwalior: Scindia Performs Special Ritual at Baba Mansoor Ali Shah Urs, 300-Year-Old Tradition Continues
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर पहुंचकर गोरखी स्थित देवघर में बाबा मंसूर अली शाह के सालाना उर्स में पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की। सिंधिया परिवार के मुखिया के रूप में बाबा की आराधना करने की यह परंपरा करीब 300 साल पुरानी बताई जाती है। खास बात यह है कि यहां बाबा की पूजा हिंदू और मुस्लिम, दोनों पद्धतियों के अनुरूप की जाती है।

देवघर में सिंधिया के पहुंचने के बाद बाबा मंसूर अली शाह के सम्मान में सबसे पहले चादर बिछाई गई। इसके सामने करीब 4 से 5 फीट ऊंचाई पर फूलों से शिवलिंग तैयार किया गया। परंपरा के मुताबिक सिंधिया परिवार की ओर से शिवलिंग को सम्मान स्वरूप पगड़ी पहनाई गई। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवलिंग के सामने बैठकर आराधना में शामिल हुए। इस पूजा की सबसे खास बात इसकी अवधि है। परंपरा के मुताबिक परिवार के मुखिया कितनी देर तक आराधना करेंगे, यह पहले से तय नहीं होता। आराधना तब तक जारी रहती है, जब तक शिवलिंग से एक पुष्प नीचे बिछाई गई चादर पर आकर नहीं गिरता। परिवार से जुड़े लोगों के अनुसार पुष्प का चादर पर गिरना बाबा द्वारा पूजा स्वीकार करने और आशीर्वाद देने का प्रतीक माना जाता है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया करीब एक घंटे तक आराधना में बैठे रहे। पूजा की प्रक्रिया के दौरान श्रद्धालु और परिवार से जुड़े लोग पुष्प के गिरने का इंतजार करते रहे। करीब एक घंटे की आराधना के बाद शिवलिंग से एक पुष्प चादर पर आकर गिरा। इसके बाद पूजा की प्रक्रिया पूरी की गई।

ये भी पढ़ें: गुना: शराब तस्करी का पर्दाफाश, राघौगढ़ में 11 लाख की बोलेरो समेत दस पेटी शराब जब्त, पूर्व विधायक का बेटा धराया

सिंधिया परिवार के करीबी बाल खांडे के मुताबिक बाबा मंसूर अली शाह का सालाना उर्स हर वर्ष मनाया जाता है और इसमें सिंधिया परिवार के मुखिया के शामिल होने की परंपरा करीब 300 साल पुरानी बताई जाती है। उनके मुताबिक बाबा को सिंधिया परिवार का कुलगुरु और मार्गदर्शक भी माना जाता है। 

बताया जाता है कि इसी परंपरा के तहत परिवार के मुखिया हर साल देवघर पहुंचकर बाबा की आराधना में शामिल होते हैं। सोमवार को भी पुष्प गिरने के बाद पूजा संपन्न हुई और ज्योतिरादित्य सिंधिया देवघर से रवाना हो गए। बाबा मंसूर अली शाह के सालाना उर्स के दौरान निभाई जाने वाली यह परंपरा ग्वालियर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का एक अलग स्वरूप सामने रखती है, जहां हिंदू और मुस्लिम परंपराओं के मेल के साथ सिंधिया परिवार की सदियों पुरानी आस्था जुड़ी हुई बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार, केसरिया त्रिपुंड और चांदी के चंद्र से सजे महाकाल

29 Sep 2026

VIDEO: कांग्रेस के मार्च में पुतला दहन, पुलिस से झड़प

29 Sep 2026

दिल्ली में रेलवे पुल के नीचे डिवाइडर पर चढ़ी टैक्सी

29 Sep 2026

लखनऊ के वजीरगंज में बारूदखाना स्थित एस ए अपार्टमेंट का पिलर हुआ जर्जर

29 Sep 2026

लखनऊ: वजीरगंज के बारूदखाना स्थित एस ए अपार्टमेंट का पिलर हुआ जर्जर तो एलडीए की ओर से इमारत की जैक लगाकर कराई जा रही मरम्मत

29 Sep 2026
विज्ञापन

एसडीएम ज्योति चौरसिया ने कहा- तहसील स्तर की मांगें पूरी कराई जाएंगी

29 Sep 2026

वीडियो: जनता मिलन में 95 शिकायतें, निस्तारण के निर्देश

29 Sep 2026
विज्ञापन

वीडियो: कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका; एसबीआई तिराहे से कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस

29 Sep 2026

छात्रसंघ चुनाव: प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, वादों की लगी झड़ी; 5318 मतदाता चुनेंगे डीएसबी परिसर का अध्यक्ष

29 Sep 2026

वीडियो: कांग्रेस ने लगाया चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर दिया धरना

29 Sep 2026

वीडियो: नियमितीकरण की मांग को लेकर निकाय कर्मचारियों ने फूंका सरकार का पुतला, हड़ताल पांचवें दिन भी जारी

चंपावत: निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च, पुतला फूंका

29 Sep 2026

वीडियो: सामाजिक कार्यकर्ता घिल्डियाल कांग्रेस में होंगे शामिल

29 Sep 2026

वीडियो: कोसी नदी में दस टायरा ट्रकों पर रोक की मांग

29 Sep 2026

VIDEO: प्रेमांनद महाराज के शिष्य की मौत पर संतों में उबाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

29 Sep 2026

VIDEO: महिला से अभद्रता के मामले में दो के खिलाफ आरोप पत्र

28 Sep 2026

VIDEO: बस ने मारी टक्कर, 50 मीटर तक घिसटकर बाइक सवार की मौत

28 Sep 2026

VIDEO: ताज के सेंट्रल टैंक में नहाते युवक का वीडियो वायरल

28 Sep 2026

VIDEO: ककुआ में मजदूर लापता, परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार

28 Sep 2026

मेरठ: केसरगंज मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा, देर रात पुलिस ने बढ़ाया पहरा

28 Sep 2026

VIDEO: तेज रफ्तार वाहन ने चाचा-भतीजे को राैंदा, दोनों की माैत

28 Sep 2026

VIDEO: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल

28 Sep 2026

VIDEO: हिरन मीनार के पास बैठे दो दोस्तों पर हमला, आठ फीट ऊंची दीवार से नीचे फेंका

28 Sep 2026

VIDEO: पानी भरने के विवाद में महिला से मारपीट, सात के खिलाफ प्राथमिकी

28 Sep 2026

VIDEO: सैनिक के घर में आग की सूचना निकली झूठी

28 Sep 2026

VIDEO: मासूम बेटी संग महिला लापता, पुलिस से गुहार

28 Sep 2026

VIDEO: पत्नी को लेने आए युवक को ससुरालियों ने पीटा

28 Sep 2026

VIDEO: गाली-गलौज के विरोध पर दंपती और बेटे को पीटा

28 Sep 2026

VIDEO: जुआ खेलने से रोकने पर कुल्हाड़ी से सिर फोड़ा

28 Sep 2026

VIDEO: पुलिस आयुक्त के आदेश पर जमीन के सौदे में धोखाधड़ी की प्राथमिकी, चार नामजद

28 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed