फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna: 10 Boxes of Illegal Liquor Seized from Former MLA’s Son, Rs 11 Lakh Bolero Impounded

गुना: शराब तस्करी का पर्दाफाश, राघौगढ़ में 11 लाख की बोलेरो समेत दस पेटी शराब जब्त, पूर्व विधायक का बेटा धराया

Tue, 29 Sep 2026 10:56 AM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 10:56 AM IST
सार

राघौगढ़ में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बोलेरो से देशी और अंग्रेजी शराब की 10 पेटियां बरामद की हैं। पकड़ा गया आरोपी चांचौड़ा के पूर्व विधायक का बेटा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Guna: 10 Boxes of Illegal Liquor Seized from Former MLA’s Son, Rs 11 Lakh Bolero Impounded
पूर्ण विधायक का बेटा शराब तस्करी में गिरफ्तार

विस्तार

जिले के राघौगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नारायणपुरा शक्कर कारखाने के पास से एक बोलेरो वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को देशी और अंग्रेजी शराब की 10 पेटियां मिलीं। मामले में कुंभराज निवासी 42 वर्षीय दिग्प्रताप सिंह उर्फ अस्सू को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जंजाली चौकी को सूचना मिली थी कि नारायणपुरा शक्कर कारखाने के आसपास एक बोलेरो में बड़ी मात्रा में शराब रखी गई है और उसे बिक्री के लिए ले जाया जाना है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध बोलेरो को घेरा और वाहन में बैठे व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान बोलेरो से शराब की कुल 10 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक पेटियों में कुल 480 क्वार्टर शराब मिली, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 52 हजार रुपए है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब के साथ बोलेरो भी जब्त कर ली। वाहन की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपए बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: बीजेवायएम नेता दिव्य ऋषि तिवारी की करंट से मौत में एफआईआर, अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या का केस


पुलिस ने आरोपी दिग्प्रताप सिंह के खिलाफ राघौगढ़ थाने में मामला दर्ज किया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब शराब के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। जांच की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

पुलिस कार्रवाई के बाद यह मामला राजनीतिक पृष्ठभूमि को लेकर भी चर्चा में है। गिरफ्तार आरोपी चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक का बेटा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जब्त शराब और वाहन के आधार पर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि शराब की सप्लाई और संभावित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed