फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   A Day of FaithWorship performed at Bhojshala; Namaz offered at the rear

Dhar News: भोजशाला में पूजन-हनुमान चालीसा तो पीछे अदा हुई नमाज, दोनों के आने-जाने के रास्ते भी थे अलग

Fri, 21 Aug 2026 05:13 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 05:13 PM IST
A Day of FaithWorship performed at Bhojshala; Namaz offered at the rear

शहर की ऐतिहासिक भोजशाला सहित परिसर में दोनों समाजों के धार्मिक आयोजन शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। भोजशाला में हिंदू समाज ने पूजा-अर्चना की। साथ ही खसरा नंबर 612 पर मुस्लिम समाज ने नमाज पढ़ी। इधर, शुक्रवार होने के चलते प्रशासन सुबह से ही अलर्ट रहा, करीब एक हजार जवानों को सुरक्षा की दुष्टि से तैनात किया गया था। सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन ने दोनों पक्षों के लिए अलग-अलग प्रवेश व निकास मार्ग निर्धारित किए थे।

दरअसल, पिछले शुक्रवार को आवागमन के दौरान पैदा हुए गतिरोध और विवाद के आरोपों को देखते हुए धार जिला प्रशासन ने व्यवस्थाओं में सुधार किया। कलेक्टर राजीव रंजन मीणा और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने सुबह भोजशाला परिसर, नमाज स्थल और सभी पहुंच मार्गों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि टकराव टालने के लिए दोनों पक्षों के आने-जाने का समय और रास्ता पूरी तरह अलग रखा गया है, जो सुबह से शाम तक रहा। 

त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई
संवेदनशील स्थिति को देखते हुए भोजशाला परिसर के बाहर त्रिस्तरीय मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए मोबाइल सर्विलांस व्हीकल (एमएसवी) और 180-डिग्री कैमरों की मदद से चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी गई।

ये भी पढ़ें- फोरलेन के मुआवजे को लेकर किसानों का आंदोलन जारी, कलेक्ट्रेट में बिताई रात; प्रशासन से नहीं बनी बात

हिंदू संगठनों ने किया था आह्वान
भोजशाला को लेकर मुस्लिम पक्ष की ओर से दायर पांच याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश संजय कुमार और संजीव सचदेवा की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई प्रस्तावित है। हिंदू संगठनों के आह्वान पर भोजशाला में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों हिंदू संगठनों के आह्वान पर भोजशाला पहुंचे, हनुमान चालीसा के पाठ के दौरान शंख बजाकर जयघोष भी किया गया। भोज उत्सव समिति के विश्वास पांडे ने बताया कि हम प्रत्येक शुक्रवार को हनुमान चालीसा का पाठ करते आए हैं और करते रहेंगे। हमें सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा का जो अधिकार हिंदू समाज को मिला है, उसी के तहत हम पूजा-पाठ करते है। भोजशाला हिंदूओं का मंदिर है। मां सरस्वती का स्थान है। कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने कहा कि शीर्ष न्यायालय के निर्देशानुसार यहां जो व्यवस्थाएं की गई हैं, उन आदेशों का पालन हुआ है। दोनों समुदायों के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकासी की व्यवस्था रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: वृंदावन में मॉल की शटरिंग गिरी, तीन मजदूरों की मौत

21 Aug 2026

VIDEO: चौकी में लॉ छात्र की पिटाई का आरोप, अन्य छात्र मौके पर पहुंचे, हंगामा

21 Aug 2026

वीडियो: सीएम सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस विधायको का प्रदर्शन, विपक्ष पर लगाया राष्ट्रगान के अपमान का आरोप

21 Aug 2026

VIDEO: रामकोट परिक्रमा का एक वर्ष पूरा, हजारों रामभक्तों ने की परिक्रमा

21 Aug 2026

फाजिल्का में पंजाब बंद का असर, व्यापार मंडल ने किया समर्थन

21 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: विजयनगर डबल पुलिया से नमक फैक्टरी चौराहे के बीच जलभराव से वाहन चालक और छात्र परेशान

21 Aug 2026

VIDEO: दबंगों ने जमीन कब्जाई, सुनवाई न होने पर टावर पर चढ़ गई महिला, समझाने पर मानी

21 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर में पुरानी पेंशन बहाली के लिए उठी गूंज, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

21 Aug 2026

कानपुर: आरोपी के टॉयलेट क्लीनर पीने की कोशिश के मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित

21 Aug 2026

जर्जर स्कूल का जायजा लेने पहुंची CJP, ग्रामीणों ने गांव से बाहर निकाला

21 Aug 2026

Punjab Bandh: जीरकपुर-मोहाली में दुकानें बंद, ट्रांसपोर्ट प्रभावित; चंडीगढ़ में सामान्य जनजीवन

यमुनानगर में बसों की कमी से गुस्साए छात्राओं और ग्रामीणों ने लगाया जाम, पाबनी में सड़क पर बैठीं छात्राएं

21 Aug 2026

जगराओं में निहंगों ने मार्च निकाल की पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी

21 Aug 2026

फिरोजपुर में प्रदर्शनकारियों ने बैंक और बाजार करवाए बंद

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए पंजाब बंद, अमृतसर में भी दिखा व्यापक असर

21 Aug 2026

शिमला: मानसून सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

21 Aug 2026

Video: IGKV पेपर लीक केस; सीएम साय बोले- बख्शे नहीं जायेंगे आरोपी, होगी कड़ी कार्रवाई

21 Aug 2026

Punjab Bandh: बठिंडा में दिखा बंद का असर, बस स्टैंड पर थमे बसों के पहिए

मोहाली में काैमी इंसाफ मोर्चा ने मार्केट बंद करवाई

21 Aug 2026

जालंधर में बंद का व्यापक असर

21 Aug 2026

बहादुरगढ़ में 16वें दिन भी नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सरकार पर अनदेखी का आरोप

मानसून कमजोर पड़ते ही बढ़ी गर्मी-उमस, राजस्थान के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

21 Aug 2026

VIDEO: घर से निकली और बैंक के बाहर हो गई दिव्या की हत्या, सामने आया पूरा वीडियो

21 Aug 2026

VIDEO : चंपत राय के पत्र पर नृपेंद्र मिश्रा बोले- मैंने पत्र नहीं देखा, कहा- राम मंदिर निर्माण के 70 में से 60 काम पूरे

21 Aug 2026

चंडीगढ़ में नहीं दिखा पंजाब बंद का असर

कोटकपूरा में पंजाब बंद का मिला-जुला असर

मोगा में भी पंजाब बंद का असर, बाजार नहीं खुले

बहादुरगढ़ में एचएसआईआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र की सभी इकाइयों की होगी पर्यावरणीय जांच, एनजीटी ने गठित की संयुक्त समिति

MP: छात्रावास की रसोई में अचानक लगी आग, धुआं फैलते ही घबराईं छात्राएं; एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग

21 Aug 2026

फतेहाबाद के टोहाना में 11 सितंबर को बार एसोसिएशन के चुनाव, 326 वकील डालेंगे वोट

21 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed