{"_id":"67d105974b65453e9e0383dc","slug":"the-driver-was-assaulted-and-the-vehicle-was-vandalized-damoh-news-c-1-1-noi1223-2718944-2025-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: महगवाकला गांव में पोषण आहार वितरक पर हमला, वाहन में तोड़फोड़, दो पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: महगवाकला गांव में पोषण आहार वितरक पर हमला, वाहन में तोड़फोड़, दो पर मामला दर्ज
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में आने वाले महगवाकला गांव में मंगलवार की शाम आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण आहार वितरण करने पहुंचे वाहन चालक के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट कर दी। साथ ही वाहन में तोड़फोड़ भी की। घायल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कम लोगों पर मामला दर्ज किया।
घायल वार्ड नो निवासी प्रीतम साहू ने बताया वह सुदामा यादव के साथ महिला बाल विकास का पोषण आहार आंगनबाड़ी के केंद्रों में वितरण करने का कार्य करते हैं। मंगलवार को वह पोषण आहार की बोरियां लेकर अपने मिनी ट्रक से सैलवाड़ा सेक्टर गए थे। महगवाकला आंगनबाड़ी केंद्र में वाहन से बोरियां उतार रहे थे। उसी समय बलिराम साहू, महेंद्र साहू, अंकित साहू, रज्जो साहू और महेंद्र साहू की बहू ने एक राय होकर उस पर लाठियों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। प्रीतम के शरीर में कई जगह चोट आईं। उसके बाद आरोपियों ने 407 वाहन पर पत्थर फेंके और शीशे फोड़ दिए।
घायल के साथी सुदामा यादव ने बताया कि वह भी साथ में था। अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों में बोरियां उतरने के बाद महगवाकला आंगनबाड़ी केंद्र में बोरियां उतार रहे थे। तभी बलिराम और अन्य दो पुरुष और दो महिलाओं ने प्रीतम के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद 407 वाहन के साथ तोड़फोड़ कर दी, जिसमें वाहन भी पूरी तरह क्षतिगस्त हो गया। सुदामा ने बताया हम लोग तेंदूखेड़ा थाने गये पूरी घटना बताई, लेकिन पुलिस ने पांच की जगह दो लोगों को मामले में आरोपी बनाया है। तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी विजय अहिरवार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।